इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,373 हुई, अब तक 201 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2020

इंदौर। देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 44 नये मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में मरीजों की कुल तादाद 4,329 से बढ़कर 4,373 हो गयी है। जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) एमपी शर्मा ने सोमवार को बताया, हमें पिछले 24 घंटे के दौरान 1,404 नमूनों की जांच में कोविड-19 के 44 नये मरीज मिले हैं। सीएमएचओ ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद शहर के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान 85 वर्षीय पुरुष समेत चार और मरीजों की मौत हो गयी। 

प्रमुख खबरें

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध

UP में GBC-5 की तैयारी, 7.55 लाख करोड़ के निवेश प्रोजेक्ट्स तैयार

Supreme Court का SIR पर फैसला अलोकतांत्रिक, पूर्व न्यायाधीश V Gopala Gowda ने रद्द करने की मांग उठाई