दिल्ली में फिर बढ़ रहा कोरोना का खतरा ! साप्ताहिक संक्रमण दर में इजाफा

By अनुराग गुप्ता | Apr 03, 2022

नयी दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट के बाद तमाम सरकारों ने प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया। कुछ राज्य सरकारों ने तो महामारी एक्ट को भी वापस ले लिया। इसके अलावा मास्क वैकल्पिक बना दिया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मास्क न लगाने पर चालान तो नहीं कटेगा लेकिन सार्वजनिक स्थान पर मास्क लगाने की विशेषज्ञों ने हिदायत दी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना की तमाम पाबंदियों को ख़त्म कर दिया गया है ऐसे में हमें स्थिति पर पैनी नज़र बनाए रखना ज़रूरी है। होली से पहले साप्ताहिक संक्रमण दर कुछ स्थानों पर 1 फीसदी से ऊपर थी,जिसमें होली के बाद गिरावट दर्ज की गई लेकिन अब फिर से संक्रमण दर बढ़ने लगी है। उदाहरण के लिए आपको बता दें कि साउथ दिल्ली में होली से पहले साप्ताहिक संक्रमण दर एक फ़ीसदी से ऊपर थी जो होली के बाद गिरकर 0.87 फ़ीसदी पर पहुंच गई थी, जो वापस एक फीसदी से ऊपर पहुंच गई है।

अधिकारियों का मानना है कि कोरोना की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। हालांकि उन्होंने माना की प्रतिबंध हटने की वजह से मामलों में कुछ इजाफा जरूर हुआ है लेकिन इस पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगा। आपको बता दें कि 31 मार्च को कोरोना के 113 मामले दर्ज किए गए जबकि एक अप्रैल को 100 से ज्यादा मामले आए थे। वहीं एक अप्रैल को कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 483 थी। 

इसे भी पढ़ें: मास्क पर प्रतिबंध हटाना जल्दबाजी वाला कदम, कोरोना के मामलों में हो सकती है वृद्धि 

मामलों में गिरावट के बाद लिया गया फैसला

कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज करने के बाद दिल्ली सरकार ने आदेश जारी कि मास्क नहीं लगाने पर लोगों का चलान नहीं काटा जाएगा। हालांकि सरकार ने भी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क को लगाने की अपील की है। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण जब पीक पर था तब मास्क नहीं लगाने पर 2000 रुपए का चलान काटा जाता था लेकिन मामले संभलने के बाद चलान की राशि में कटौती की गई थी और इसे 2000 से कम करके 500 रुपए निर्धारित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Akshay Kumar नागिन 7 में नाग गुरु के तौर पर शामिल हुए, फैंस ने नए प्रोमो पर दी अपनी प्रतिक्रिया | Video

AAP में हमले झेल रहे Raghav Chadha का पलटवार- घायल हूं, इसलिए घातक हूं

Anjali Damania का सनसनीखेज दावा, Ashok Kharat और DCM Eknath Shinde के बीच फोन पर 17 बार बात होने का लगाया आरोप

Assam में सियासी बवाल, Himanta Sarma ने Rahul Gandhi को पप्पू, गौरव गोगोई को छोटा पप्पू कहा