देश में बढ़े कोरोना वायरस के मामले! 24 घंटे में 4000 नये केस, 10 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2022

नयी दिल्ली। भारत में 84 दिन के बाद एक दिन में कोविड-19 के 4,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जिससे देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,68,585 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,177 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 4,041 नए मामले सामने आए, जबकि दस मरीजों की मौत हो गई, जिससे संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,24,651 पर पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें: बिहार मंत्रिपरिष्द ने 500 करोड़ रुपये की लागत से जाति आधारित गणना को मंजूरी दी

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में संक्रमण से जिन दस मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से छह केरल, दो दिल्ली और एक-एक महाराष्ट्र व नगालैंड के थे।

प्रमुख खबरें

Texas के Fort Hood में 13 हत्याओं के दोषी Nidal Hasan को 3 दिसंबर को मिलेगी मौत की सजा

Explained | France Student Protests | फ्रांस में 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर क्यों उतरे? जानिए क्यों सुलग रहा है पेरिस और क्या हैं मांगें?

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा