UP में कोरोना संक्रमण से अबतक 283 लोगों की मौत, 6,344 मरीज स्वस्थ होकर जा चुके हैं घर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और लोग की मौत होने के साथ ही कोविड-19 से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 283 हो गयी है। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अभी तक कुल 283 लोग की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से प्रदेश में हुई है जबकि 6,344 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त होकर अस्पतालों से छुटटी पा चुके हैं। 

प्रमुख सचिव ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव घूमकर 13,69,136 प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों का हालचाल लिया और उनमें से 1,299 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण के कोई ना कोई लक्षण पाये गये। उनकी जांच करके आगे कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से जिन लोगों को अलर्ट प्राप्त हुए, अब तक ऐसे 67, 288 लोगों को फोन कर उनका हाल-चाल पूछा गया और उन्हें सावधान किया गया। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार पर मायावती का हमला, केंद्र से दखल की मांग की 

प्रसाद ने बताया कि 151 लोगों ने अवगत कराया है कि वे संक्रमित हैं और किसी ना किसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है जबकि 76 लोगों ने बताया कि वे पूर्णतया उपचारित होकर अस्पताल से छुटटी पा चुके हैं और 3245 लोगों ने बताया कि वे पृथकवास में हैं। उन्होंने बताया कि हॉटस्पाट और गैर हॉटस्पाट क्षेत्रों में अब तक 84,62,782 घरों में 4,30,90,178 लोगों का सर्विलांस किया जा चुका है। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश