इटली, स्पेन समेत दुनियाभर में अब तक कोरोना की चपेट में आने से 13,444 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2020

पेरिस। दुनियाभर के 170 देशों में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 13,444 मौतों के साथ 308,130 है। एएफपी ने आधिकारिक सूत्रों की मदद से की गई गणना के अनुसार यह जानकारी दी है। ये आंकड़े अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रविवार सुबह 11 बजे तक के हैं। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम सात बजे तक दुनियाभर में 1,702 और लोगों की मौत हुई और 28,674 नये मामले सामने आये। चीन में सबसे पहले दिसम्बर में कोरोना वायरस का मामला सामने आया था। चीन में कोरोना वायरस के 81,054 मामले सामने आये जिसमें 3,261 लोगों की मौत भी शामिल हैं। इसमें से 72,244 लोग ठीक हो गये। देश में शनिवार से 46 नये मामलों और छह लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई। इटली में फरवरी में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। इटली में वायरस से मरने वालों की संख्या चीन से अधिक हो गई है। इटली में इससे 4,825 लोगों की मौत हुई और इससे 53,578 लोग संक्रमित हुए और 6,072 लोग ठीक हो गये। 

कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह से प्रभावित देशों में तीसरे स्थान पर स्पेन है जहां 1,720 लोगों की मौत हुई और इसके संक्रमण के 28,572 मामले हैं। फ्रांस में अब तक 562 लोगों की मौत हुई और संक्रमण के मामलों की संख्या 14,459 है। अमेरिका में इससे 340 लोगों की मौत हुई और संक्रमण के 26,747 मामले है। शनिवार की शाम सात बजे से कोसोवो, कोलंबिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, रोमानिया, चिली और साइप्रस में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई। अंगोला, गाजा, पूर्वी तिमोर, युगांडा और इरीट्रिया ने वायरस के पहले मामले की जानकारी दी।

इसे भी देखें : Janata Curfew पूरी तरह सफल, Coronavirus के खिलाफ India की जंग जारी 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा