भारत में कोरोना वायरस सुस्त! संक्रमण के 30,615 नए मामले, 514 और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2022

नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 30,615 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,27,23,558 हो गयी है, जबकि उपचाराधीन मामलों की संख्या कम होकर 3,70,240 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 514 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,09,872 हो गयी है। कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या लगातार 10वें दिन एक लाख से कम दर्ज की गयी है।

इसे भी पढ़ें: गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

प्रमुख खबरें

आज मनाया जा रहा है Shravan Month का गजानन संकष्टी चतुर्थी , जानें शुभ मुहूर्त और Ganesh Puja विधि

Gajanan Sankranti 2026: सावन की गजानन चतुर्थी आज, इन Mantras के जाप से चमक सकती है आपकी Fortune

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल