By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2020
नयी दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 61,871 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 74,94,551 हो गयी। वहीं, अब तक 65,97,209 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जिसके साथ ठीक होने वाले लोगों की दर बढ़कर 88.03 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के भीतर 1,033 संक्रमित व्यक्तियों की मौत के बाद देश में मृतकों की कुल संख्या 1,14,031 हो गयी। रविवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या आठ लाख से कम बनी रही।