Attention Please ! कोरोना वायरस के चलते इंडिगो ने निलंबित कीं कई उड़ानें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2020

नयी दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन्स ने बुधवार को कहा कि चीन में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद बेंगलुरू-हांगकांग मार्ग पर एक फरवरी से तथा दिल्ली-चेंगदू मार्ग पर एक फरवरी से 20 फरवरी तक उड़ानें निलंबित कर दी हैं। इंडिगो ने कहा कि फिलहाल वह कोलकाता-ग्वांगझोऊ की उड़ान संचालित करती रहेगी जिस पर प्रतिदिन नजर रखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: दिल्लीवासियों रहे सावधान! RML में कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध एडमिट

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘चीन में यात्रा पाबंदियों के कारण चीन से दिल्ली-चेंगदू मार्ग पर कई उड़ानों को रद्द किया गया है। इसलिए हम दिल्ली से चेंगदू के बीच अपनी उड़ानों को एक फरवरी, 2020 से 20 फरवरी, 2020 तक निलंबित कर रहे हैं। हम एक फरवरी, 2020 से बेंगलुरू-हांगकांग की उड़ान भी स्थगित कर रहे हैं।’’

इसे भी देखें: Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय

All the updates here:

प्रमुख खबरें

आतंकवाद अस्तित्व के लिए खतरा! भारत ने UN में ISIS और Al-Qaeda के खिलाफ सामूहिक युद्ध का किया आह्वान

Holi Bhai Dooj 2026: Holi Bhai Dooj का Divine Ritual, तिलक से टलता है अकाल मृत्यु का संकट, जानें सही Puja Vidhi

अब Islamabad भी Iran के खिलाफ युद्ध में कूदा! पाकिस्तान-सऊदी का नाटो पैक्ट एक्टिव, पाकिस्तानी विदेश मंत्री Ishaq Dar की सीधी चेतावनी

Congress Rajya Sabha List | कांग्रेस की राज्यसभा लिस्ट जारी: अभिषेक सिंघवी फिर तेलंगाना से उम्मीदवार, 6 दिग्गजों के नामों का ऐलान