राजस्थान में कोरोना वायरस से 5वीं मौत, प्रदेश में 210 लोग हैं संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मान सिंह चिकित्सालय में रविवार को कोविड—19 से संक्रमित 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। कोरोना वायरस संक्रमण के छह नये मामलों की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 210 हो गई है। कोविड—19 संक्रमण से राज्य में यह पांचवीं मौत है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जयपुर के सवाई मान सिंह चिकित्सालय में वायरस संक्रमित 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग व्यक्ति को शनिवार को भर्ती करवाया गया था। राज्य में मृत व्यक्ति सहित वायरस संक्रमण के छह नये मामले सामने आये हैं। उन्होंने बताया कि वायरस संक्रमण के छह नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 210 हो गई है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने वाराणसी भूमि अधिग्रहण याचिकाएं खारिज कीं, पुराना मुआवजा सही ठहराया

Kariba Lake में 90 की क्षमता वाली नौका पलटी, 15 यात्रियों की मौत और 27 लापता

Nikhil Gupta को US Court अब 20 नवंबर को सुनाएगी सजा, पीड़ित के अनुरोध पर टली सुनवाई

Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द