By रेनू तिवारी | Feb 04, 2022
COVID-19 India News Updates। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 1,072 लोगों ने अपनी जान गंवायी है और एक दिन में भारत में 1,49,394 नए मामले दर्ज किए गये है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार (4 फरवरी) को साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 2,46,674 डिस्चार्ज हुए। यह आंकड़े कुल रिकवरी दर को लगभग 95.14 प्रतिशत पर ले गये है और अब कुल रिकवरी डेटा 4,00,17,088 तक पहुंच गया।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, COVID-19 के लिए 3 फरवरी तक 73,58,04,280 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 16,11,666 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई।