पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 2 नए मामले आए सामने, लॉकडाउन जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस के दो और मामले सामने आए जिसके साथ ही राज्य में इस महामारी के कुल आठ मामले हो गए हैं। राज्य के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दोनों रोगी हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे थे। इनमें एक ब्रिटेन से और दूसरा मिस्र से लौटा है। अधिकारी के मुताबिक, उन्हें बेलियाघाट के संक्रामक रोग अस्पताल के पृथक वार्ड में रखा गया है। पहली जांच में दोनों संक्रमित पाए गए हैं और दूसरी जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं जिनके परिणाम का इंतजार है। इन आठ मामलों के अलावा दमदम के 57 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना वायरस के कारण सोमवार को एक स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई। 

संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्य में पांच दिन के लॉकडाउन का मंगलवार को दूसरा दिन है। बंद सोमवार को शाम पांच बजे से शुरू हुआ और 27 मार्च तक चलेगा। पुलिस ने सोमवार की शाम को शहर में निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के मामले में 255 लोगों को गिरफ्तार किया।

इसे भी देखें : जानें कब ख़तम होगा कोरोना वायरस? जानें इससे बचने के ज्योतिषीय उपाय 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा