कोरोना के खिलाफ जारी जंग में भारत ने हासिल किया एक नया मुकाम, एक दिन में 1.9 करोड़ लोगों को लगा टीका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में पांच दिनों में दूसरी बार शनिवार को कोविड-19 रोधी टीकों की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गयी हैं और अबतक कुल 65 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि शाम छह बजे तक एक दिन में सर्वाधिक 1.09 करोड़ खुराक लगाने का रिकार्ड हासिल किया गया तथा 50 करोड़ लोग पहली खुराक ले चुके हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत एक अन्य उपलब्धि हासिल की गयी। 50 करोड़ लोग कोविड 19 रोधी टीके की पहली खुराक ले चुके हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने में मदद पहुंचाने के लिए कोविड योद्धाओं और लोगों की लगन की तारीफ करता हूं।’’

प्रमुख खबरें

वे हम पर नज़र रखते हैं, हम उन पर, शी जिनपिंग के अमेरिकी दौरे से पहले बोले ट्रंप

Asian Games 2026 में भारत की ध्वजवाहक बनने पर भावुक हुईं Manu Bhaker, कहा- यह दिल छूने वाला एहसास है

Numerology Prediction 19 September: मूलांक 1 से 9 तक का जानें पूरा भविष्यफल

DUSU Election Result: सातवें दौर में ABVP के यश डबास 609 वोटों से आगे