Corporate Ministry का बड़ा ऐलान! Companies के लिए 15 अप्रैल से नई Filing Scheme, मिलेगी पेनल्टी से छूट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2026

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय तीन माह की एक अनुपालन सुविधा योजना शुरू करेगा जिसके तहत कंपनियां कम शुल्क पर अपनी लंबित फाइलिंग जमा कर सकेंगी और देरी को माफ भी किया जाएगा। मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि यह योजना 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक लागू रहेगी। फाइलिंग के लिए अतिरिक्त समय देने और अतिरिक्त शुल्क में राहत देने के संबंध में मिले अनुरोधों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मंगलवार को जारी परिपत्र में मंत्रालय ने कहा कि इस योजना के तहत कंपनियों को एकमुश्त अनुपालन सुविधा दी जाएगी, जिसके जरिये वे विलंबित वार्षिक फाइलिंग को नियमित कर सकेंगी।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में विराट कोहली का जलवा, बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर अभी भी बने हुए हैं टी20 के किंग

वैश्विक मंच पर Ranbir Kapoor का जलवा, TIME की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल, आयुष्मान खुराना ने बताया सच्चा कहानीकार

पाकिस्तान में लश्कर के टॉप आतंकी आमिर हमजा पर Unknown गनमैन का अटैक, गंभीर रूप से घायल हुआ हाफिज सईद का राइट हैंड

सम्राट को सुशासन का हस्तांतरण