कॉरपोरेशन बैंक ने छोटी इकाइयों के लिए किफायती दर पर कर्ज योजना शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2019

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के कॉरपोरेशन बैंक ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में पंजीकृत सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को कर्ज देने के लिए 'एसएमईसुविधा' की शुरुआत की है। इस योजना के तहत छोटी इकाइयों को किफायती दर पर कर्ज दिया जाएगा। बैंक की प्रबंध निदेशक पी. वी. भारती ने सोमवार को बयान में कहा कि इस उत्पाद को बैंक के एमएसएमई क्षेत्र को बेहतर उत्पाद देने और सेवा में सुधार के प्रयासों के हिस्से के रूप में तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह अनूठा उत्पाद जीएसटी में पंजीकृत सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों के लिए है। यह योजना प्रतिस्पर्धी ब्याज दर संचरना की पेशकश करती है और उभरते हुए उद्यमों के अनुकूल विभिन्न रियायतें भी देती है।

इसे भी पढ़ें: PAYTM पेमेंट्स बैंक भारत का पहला मुनाफे वाला भुगतान बैंक

बैंक एमएसएमई के लिए ऑनलाइन ऋण सुविधा भी शुरू कर चुका है और देशभर में अपनी 177 विशेष एमएसएमई शाखाओं के जरिये ऋण योजनाओं की पेशकश कर रहा है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह