Cough Syrup Smuggling : उप्र सरकार ने 12 और दवा कंपनियों पर मामला दर्ज कराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2025

कोडिन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने शुक्रवार को 12 और संदिग्ध दवा कंपनियों के खिलाफ वाराणसी में मुकदमा दर्ज कराया। खाद्य एवं औषधि विभाग के निरीक्षक जनाब अली ने बताया पिछले 15 नवंबर को 26 कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था तथा उस समय 12 और कंपनियां संदिग्ध पाई गई थी।

उन्होंने बताया कि जब इन कंपनियों की जांच करने के लिए टीम मौके पर पहुंची तो कंपनी या तो बंद मिली या उस पते पर कोई और दुकान मिली। उन्होंने बताया कि इन दवा कंपनी के संचालकों को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। जब इन दवा कंपनियों के मालिकों ने अपना जवाब दाखिल नहीं किया, तो उनके खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

India-US Trade Deal मार्च तक संभव, घटेंगे Tariff, भारतीय निर्यातकों को मिलेगी बड़ी राहत

Super 8 पक्का! Hardik-Ishan ने Namibia को धोया, पर Middle Order Collapse ने बढ़ाई Captain की मुश्किल

FIH Pro League Hockey: बेल्जियम के आगे पस्त हुई Team India, राउरकेला में 1-3 से मिली करारी हार

Abhishek Sharma की वापसी, पर Namibia के खिलाफ खेलना मुश्किल, Pakistan मैच पर नजरें