हस्तक्षेप नहीं कर सके, लेकिन राजनीतिक कदम उठाने का प्रयास करेंगे: रिजिजू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2019

पटियाला। खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को स्पष्ट किया कि सरकार खेल मामलों में हस्तक्षेप नहीं कर सकती लेकिन उन्होंने वादा किया कि 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के कार्यक्रम में निशानेबाजी को शामिल कराने के लिये राजनीतिक कदम उठाने का प्रयास करेंगे। पटियाला के एनआईएस का दौरा करने वाले मंत्री ने कहा कि वह भारतीय ओलंपिक संघ की इन खेलों से हटने की धमकी से वाकिफ हैं। 

उन्होंने कहा कि मुझे आईओए की इनसे हटने की धमकी की जानकारी है। लेकिन हम इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकते। लेकिन एक खेल जिसमें भारत के पदक जीतने के अच्छे मौके हैं, इस लिहाज से हम राजनीतिक कदम उठाने की कोशिश कर सकते हैं कि निशानेबाजी को इनमें शामिल किया जाये।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow