Kolkata के एक गोदाम से बड़े ब्रांड की दो करोड़ रुपये की नकली दवाइयां बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2023

नयी दिल्ली।  केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और पश्चिम बंगाल राज्य औषधि नियामक प्राधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता में बिना लाइसेंस वाले एक गोदाम से प्रतिष्ठित ब्रांडों की लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य की नकली दवाइयां जब्त की हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, सेंट्रल कोलकाता में स्थित इस गोदाम से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। कोलकाता की बैंकशाल अदालत ने उसे 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab: ओडिशा में उफनी बहुदा नदी, Howrah Chennai रूट पर 36 ट्रेनें रद्द

PM Modi का Gujarat दौरा: 14,000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, PM Kisan की 24वीं किस्त भी होगी जारी

NIIT Learning Systems ने अमेरिकी कंपनी Blue Water Learning को 167 करोड़ रुपये में खरीदा

Jamia Millia Islamia ने छात्र संघ संविधान को दी मंजूरी, 15 मई तय की समयसीमा