दिल्ली MCD Elections के नतीजों के लिए गिनती हुई शुरू, किसके सिर सजेगा ताज थोड़ी देर में होगा खुलासा

By रितिका कमठान | Dec 07, 2022

दिल्ली नगर निगम के चुनावों के बाद वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। सात दिसंबर को दिल्ली नगर निगम के चुनाव में 1349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला किया जाएगा। सभी की किस्मत का फैसला आज रिजल्ट आने के बाद होगा।

जानकारी के मुताबिक पहले 6764 पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रूझान के मुताबिक आम आदमी पार्टी दो और बीजेपी तीन सीटों पर आगे चल रही है। शुरूआती रूझानों में बीजेपी और आम आदमी पार्टी टक्कर पर है।

एग्जिट पोल में आप को बढ़त

वहीं एग्जिट पोल की बात की जाए तो चुनावों में बीजेपी की जगह आम आदमी पार्टी की चांदी हो गई है। इस बार जनता ने आम आदमी पार्टी को बहुमत दिया है। आम आदमी पार्टी को एग्जिट पोल के आधार पर पूर्ण बहुमत मिलता दिखा है। वहीं इस बार एग्जिट पोल के आधार पर आम आदमी पार्टी ने अच्छे होंगे 5 साल, MCD में भी केजरीवाल। आप के दफ्तर पर इस नारे के पोस्टर लगाए गए है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर