Modi 3.0 Oath Ceremony । PM Modi तीसरी बार शपथ लेकर बनें देश के प्रधानमंत्री, इन नेताओं ने भी ली शपथ

By रितिका कामठान | Jun 04, 2024

लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके है। देश में 543 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हुआ था, जिसके बाद रिजल्ट चार जून को आया था। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार किया है। वहीं विपक्षी गठबंधन से एनडीए को मजबूत चुनौती मिली है। संयुक्त रुप से एनडीए को 293, इंडिया अलायंस को 233 और निर्दलीय उम्मीदवार कुल 17 जीतने में सफल हुए है।

All the updates here:
Jun 09, 2024  22:17

भाजपा नेता भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

Jun 09, 2024  22:17

बीजेपी नेता राज भूषण चौधरी ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली

Jun 09, 2024  22:16

डॉ. सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली

Jun 09, 2024  21:39

रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली

Jun 09, 2024  21:38

संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली

Jun 09, 2024  21:38

रामदास अठावले ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली

Jun 09, 2024  21:35

भाजपा नेता सतीश चंद्र दुबे ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

Jun 09, 2024  21:34

अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली

Jun 09, 2024  21:34

भागीरथ चौधरी ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

Jun 09, 2024  21:33

बीजेपी नेता कमलेश पासवान ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली

Jun 09, 2024  21:31

अजय टम्टा ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली

Jun 09, 2024  21:30

डॉ. एल. मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली

Jun 09, 2024  21:29

वी सोमन्ना ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली

Jun 09, 2024  21:28

सुरेश गोपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

Jun 09, 2024  21:27

शांतनु ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली

Jun 09, 2024  21:26

बीजेपी नेता बी एल वर्मा ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली

Jun 09, 2024  21:26

रामदास अठावले ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली

Jun 09, 2024  21:25

कीर्ति वर्धन सिंह ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली

Jun 09, 2024  21:25

शोभा करंदलाजे ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली

Jun 09, 2024  21:25

कृष्णपाल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

Jun 09, 2024  21:24

एस. पी. सिंह बघेल ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली

Jun 09, 2024  21:23

भाजपा नेता पंकज चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

Jun 09, 2024  21:22

भाजपा नेता श्रीपाद येसो नाइक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

Jun 09, 2024  20:57

भाजपा नेता नित्यानंद राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

Jun 09, 2024  20:57

जितिन प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

Jun 09, 2024  20:56

रालोद प्रमुख जयंत सिंह चौधरी ने एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

Jun 09, 2024  20:56

शिवसेना नेता प्रतापराव गणपतराव जाधव ने एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

Jun 09, 2024  20:55

अर्जुन राम मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

Jun 09, 2024  20:54

सीआर पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

Jun 09, 2024  20:54

डॉ. जितेंद्र सिंह नेएनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

Jun 09, 2024  20:53

इंद्रजीत सिंह ने एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

Jun 09, 2024  20:28

लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  20:27

भाजपा नेता गंगापुरम किशन रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा नेता गंगापुरम किशन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  20:24

डॉ. मनसुख मंडाविया ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा नेता डॉ. मनसुख मंडाविया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

Jun 09, 2024  20:23

हरदीप सिंह पुरी ने एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  20:21

भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  20:20

किरेन रिजिजू ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  20:20

गजेंद्र सिंह शेखावत ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

 

Jun 09, 2024  20:19

अन्नपूर्णा देवी ने एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा नेता अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  20:18

भूपेंद्र यादव ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  20:17

पूणे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

पुणे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मिठाई बांटी और जश्न मनाया
Jun 09, 2024  20:16

ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  20:16

भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

असम के गुवाहाटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
Jun 09, 2024  20:10

अश्विनी वैष्णव ने एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा नेता अश्विनी वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

 

Jun 09, 2024  20:10

गिरिराज सिंह ने एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  20:07

भाजपा नेता जुएल ओराम ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा नेता जुएल ओराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  20:06

डॉ. वीरेंद्र कुमार मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बनें

भाजपा नेता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  20:04

प्रह्लाद जोशी ने एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  20:01

टीडीपी नेता किंजरापु राम मोहन नायडू ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

टीडीपी नेता किंजरापु राम मोहन नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  20:00

सर्बानंद सोनोवाल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  19:58

राजीव रंजन (ललन) सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

जेडीयू नेता राजीव रंजन (ललन) सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  19:57

राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे बीजेपी के दिग्गज नेता

शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में भाजपा नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्बानंद सोनोवाल, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, गजेंद्र सिंह शेखावत और मनसुख मंडाविया मौजूद रहे।
Jun 09, 2024  19:56

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

बिहार के पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

 

Jun 09, 2024  19:55

जीतन राम मांझी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
Jun 09, 2024  19:54

एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने ली शपथ

भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  19:54

पीयूष वेद प्रकाश गोयल ने ली केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ

भाजपा नेता पीयूष वेद प्रकाश गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  19:53

जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने ली केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ

जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

 

Jun 09, 2024  19:52

तीसरे कार्यकाल में भाजपा नेता मनोहर लाल बने कैबिनेट मंत्री

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भाजपा नेता मनोहर लाल ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  19:52

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेते डॉ. एस जयशंकर

भाजपा नेता डॉ. एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  19:51

निर्मला सीतारमण ने ली कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ

भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  19:50

शिवराज सिंह चौहान ने ली केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ

भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

Jun 09, 2024  19:49

जेपी नड्डा ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा नेता जेपी नड्डा ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
Jun 09, 2024  19:49

नितिन गडकरी ने एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा नेता नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  19:48

भाजपा नेता अमित शाह ने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

भाजपा नेता अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली
Jun 09, 2024  19:47

राजनाथ सिंह बने कैबिनेट मंत्री

राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
Jun 09, 2024  19:47

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

 

Jun 09, 2024  19:03

मोदी मंत्रिमंडल में मुझे शामिल किया जाना मायने रखता है : श्रीनिवास वर्मा

आंध्र प्रदेश की नरसापुरम लोकसभा सीट से भाजपा के नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद बी. श्रीनिवास वर्मा ने रविवार को कहा कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फैसला मायने रखता है और पार्टी को तेलुगु राज्यों आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में सम्मान मिल रहा है।
Jun 09, 2024  19:01

किरण रीजीजू कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता किरण रीजीजू ने रविवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे और उन्होंने उत्साह तथा समर्पण के साथ देश की सेवा करने का संकल्प लिया।
Jun 09, 2024  18:50

किशन रेड्डी ने NDA मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए मोदी का आभार जताया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के प्रमुख जी किशन रेड्डी ने रविवार शाम राष्ट्रीय राजधानी में शपथ लेने वाले भाजपा नीत राजग मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया।
Jun 09, 2024  18:36

ट्रांसजेंडर, सफाईकर्मी, मजदूर होंगे मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनकी मंत्रिपरिषद के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों और नये संसद भवन के निर्माण से जुड़े मजदूरों तथा सफाई कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया है।
Jun 09, 2024  17:44

नयी सरकार को आशीर्वाद देने के लिए ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नयी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को आशीर्वाद देने के लिए शपथग्रहण समारोह में ट्रांसजेंडर समुदाय के करीब 50 लोगों को आमंत्रित किया गया है।
Jun 09, 2024  17:04

प्रफुल्ल पटेल का नाम फाइनल था, लेकिन...देवेंद्र फडणवीस का NCP पर बयान, बताया क्यों अभी नहीं मिल रहा मंत्री पद

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे यकीन है कि भविष्य में जब विस्तार होगा तो उन्हें याद किया जाएगा। उन्होंने कैबिनेट मंत्री पद के लिए अनुरोध किया था।

पूरी स्टोरी पढ़ें

 

Jun 09, 2024  17:01

नेपाल के PM पुष्प कमल दहल दिल्ली पहुंचे

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल आज प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए  दिल्ली पहुंचे।
Jun 09, 2024  16:01

शेखावत ने तीसरी बार मंत्रिपरिषद में शामिल करने के लिए मोदी को धन्यवाद दिया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता गजेन्द्र सिंह शेखावत ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उन्हें लगातार तीसरी बार मंत्रिपरिषद में शामिल करने के लिए धन्यवाद दिया। अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ मोदी रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Jun 09, 2024  15:26

संभावित मंत्रियों में बंडी संजय कुमार का नाम आने से परिवार खुश

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव बंडी संजय कुमार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मंत्री बनाए जाने की खबरों के बीच परिवार के सदस्यों ने खुशी जताई है और पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Jun 09, 2024  15:08

प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के शपथ ग्रहण से पहले सुरेश गोपी नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए

प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह से पहले, केरल से भाजपा के एकमात्र सांसद सुरेश गोपी रविवार को अपने परिवार के साथ नयी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
Jun 09, 2024  14:51

नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
Jun 09, 2024  14:29

तृणमूल कांग्रेस नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगी

तृणमूल कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगी। पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने यह जानकारी दी।
Jun 09, 2024  13:23

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी मोदी मंत्रिपरिषद में हो सकते हैं शामिल : सूत्र

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी रविवार शाम को केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।
Jun 09, 2024  13:08

BJP और NDA नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, बंदी संजय कुमार और रवनीत सिंह बिट्टू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की मंत्रिपरिषद के उन नए चेहरों में शामिल हैं, जो आज शाम प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी के साथ शपथ ले सकते हैं।
Jun 07, 2024  18:58

गठबंधन हमारे लिए मजबूरी नहीं बल्कि एक प्रतिबद्धता है : राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की पहचान एक ऐसे परिवार के रूप में की गई है जो ‘गठबंधन धर्म को कायम रखती है’ और उसके लिए ‘गठबंधन एक मजबूरी नहीं बल्कि एक प्रतिबद्धता है’।
Jun 07, 2024  18:40

मोदी ने सरकार गठन से पहले राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सरकार गठन से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दोनों के बीच हुई बैठक के विवरण के बारे में तत्काल पता नहीं चला है।
Jun 07, 2024  16:08

गठबंधन सरकार में निर्णय लेने की प्रक्रिया धीमी होगी : मूडीज एनालिटिक्स

गठबंधन सरकार में राजनीतिक स्थिरता की कमी और आम सहमति बनाने की जरूरत के चलते निर्णय लेने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है। मूडीज एनालिटिक्स ने शुक्रवार को यह अनुमान जताते हुए कहा कि ऐसे में निकट भविष्य में निवेशकों का भरोसा कम हो सकता है।
Jun 07, 2024  16:05

संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद से की मुलाकात, पूर्व राष्ट्रपति ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से उनके आवास पर मुलाकात करते हुए फूलों का गुलदस्ता प्रदान किया।

पूरी स्टोरी पढ़ें

 

Jun 07, 2024  15:43

क्षेत्रीय आकांक्षाओं और राष्ट्रीय हितों का संतुलन जरूरी : चंद्रबाबू नायडू

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख सहयोगी दल तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री तथा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का समर्थन किया।
Jun 07, 2024  15:34

सरकार के सभी फैसलों में सर्वसम्मति सुनिश्चित करने का रहेगा प्रयास : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध एक स्वाभाविक गठबंधन करार दिया और शुक्रवार को कहा कि वह अपनी अगली सरकार के सभी फैसलों में सर्वसम्मति सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।
Jun 07, 2024  15:32

राजग संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद मोदी ने आडवाणी और जोशी से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर मुलाकात की।
Jun 07, 2024  15:28

लोकसभा अध्यक्ष पद की मांग करें TDP और JDU : आदित्य ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका में आए तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अड़े रहना चाहिए।
Jun 07, 2024  15:09

नयी लोकसभा में विपक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा : फारूक अब्दुल्ला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को यहां कहा कि ‘‘तानाशाही’’ के दिन गए और नयी लोकसभा में विपक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री रहे अब्दुल्ला ने कहा कि लोगों ने जनादेश दे दिया है और संविधान की रक्षा हुई है।
Jun 07, 2024  15:07

PM Modi ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की

राजग संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की।
Jun 07, 2024  14:09

देश ने गुड गवर्नेंस को 10 साल जिया है: मोदी

संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी ने कहा देश ने गुड गवर्नेंस को 10 साल जिया है
Jun 07, 2024  14:01

एनडीए: नया भारत, विकसित भारत, आकांक्षी भारत...'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, '...अगर मैं एक तरफ एनडीए और भारत के लोगों की आकांक्षाओं और संकल्पों को रखूं, तो मैं कहूंगा - एनडीए: नया भारत, विकसित भारत, आकांक्षी भारत...'
Jun 07, 2024  13:59

जनता का भरोसा सिर्फ एनडीए है- नरेंद्र मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '2024 का जनादेश एक बात को बार-बार पुख्ता कर रहा है कि आज के परिदृश्य में देश का भरोसा सिर्फ और सिर्फ एनडीए पर है। जब इतना अटूट भरोसा हो तो देश की अपेक्षाएं बढ़ना स्वाभाविक है। मैं इसे अच्छा मानता हूं...मैंने पहले भी कहा था कि हमने जो 10 साल काम किया, वो तो सिर्फ ट्रेलर है। ये सिर्फ चुनावी बयान नहीं था, ये मेरा कमिटमेंट था...'
Jun 07, 2024  13:58

10 साल बाद भी कांग्रेस 100 सीटें हासिल नहीं कर सकी, पीएम मोदी ने संसदीय बैठक में कहा

एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '10 साल बाद भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा नहीं छू सकी। अगर 2014, 2019 और 2024 के चुनावों को मिला दें तो कांग्रेस को इतनी सीटें भी नहीं मिलीं, जितनी बीजेपी को इस चुनाव में मिलीं। मैं साफ देख सकता हूं कि इंडी गठबंधन के लोग पहले धीरे-धीरे डूब रहे थे, अब वे तेजी से डूबने वाले हैं...'
Jun 07, 2024  13:57

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हम न हारे थे, न हारे हैं। लेकिन 4 तारीख के बाद हमारा व्यवहार हमारी पहचान बताता है कि हम जीत को पचाना जानते हैं। हमारे संस्कार ऐसे हैं कि हम जीत की गोद में उन्माद नहीं पालते और न ही हारे हुए का मजाक उड़ाने के संस्कार हमारे अंदर हैं। हम विजयी की रक्षा करते हैं और पराजित का मजाक उड़ाने की विकृति हमारे अंदर नहीं है। ये हमारे संस्कार हैं। आप किसी भी बच्चे से पूछिए कि लोकसभा चुनाव से पहले किसकी सरकार थी? वो कहेगा एनडीए। फिर उससे पूछिए कि 2024 के बाद किसकी सरकार बनी, तो वो कहेगा एनडीए...पहले भी एनडीए थी, आज भी एनडीए है, और कल भी एनडीए है...10 साल बाद भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा नहीं छू पाई...'
Jun 07, 2024  13:55

ये एनडीए की महाविजय है- पीएम मोदी

एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मेरा मानना ​​है कि अगर हम 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखें, तो हर पैरामीटर से दुनिया मानेगी कि ये एनडीए की महाविजय है। आपने देखा कि दो दिन कैसे बीते, ऐसा लगा जैसे हम हार गए, क्योंकि उन्हें (विपक्ष को) अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे काल्पनिक वादे करने पड़े। अगर गठबंधन के इतिहास में आंकड़े देखें तो ये सबसे मजबूत गठबंधन सरकार है। इस जीत को स्वीकार न करने का प्रयास किया गया...'
Jun 07, 2024  13:55

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा ईवीएम के बारे में अभ 2029 तक नहीं सुनने को मिलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'जब 4 जून को नतीजे आ रहे थे, मैं काम में व्यस्त था। बाद में फोन आने लगे। मैंने किसी से पूछा, नंबर तो ठीक हैं, बताओ EVM जिंदा है कि मर गया। इन लोगों (विपक्ष) ने तय कर लिया था कि लोग भारत के लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर विश्वास करना बंद कर देंगे। उन्होंने लगातार EVM को गाली दी। मुझे लगा कि वे EVM का जनाजा निकालेंगे। लेकिन 4 जून की शाम तक उनको ताले लग गए। EVM ने उनको चुप कर दिया। यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है, इसकी निष्पक्षता है...मुझे उम्मीद है कि मुझे 5 साल तक EVM के बारे में सुनने को नहीं मिलेगा। लेकिन जब हम 2029 में जाएंगे, तो शायद वे फिर से EVM का राग अलापेंगे...देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।'
Jun 07, 2024  13:51

मेरे लिए संसद में सभी दलों के नेता समान-नरेंद्र मोदी

एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '...मेरे लिए संसद में सभी दलों के सभी नेता समान हैं। जब हम सबका प्रयास की बात करते हैं, तो हमारे लिए सभी समान हो जाते हैं, चाहे वे हमारी पार्टी के हों या नहीं। यही कारण है कि एनडीए गठबंधन पिछले 30 वर्षों में मजबूत रहा है और आगे बढ़ा है...'
Jun 07, 2024  13:51

नीतीश कुमार ने इंडिया ब्लॉक पर दिया बड़ा बयान

नीतीश कुमार ने इंडिया ब्लॉक पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कभी देश के लिए काम नहीं किया
Jun 07, 2024  13:50

एनडीए बैठक में पीएम मोदी ने कहा देश को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे है

एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'एनडीए राष्ट्र प्रथम के प्रति प्रतिबद्ध समूह है। शुरुआत में यह 30 साल के लंबे अंतराल के बाद इकट्ठा हुआ होगा। लेकिन आज मैं कह सकता हूं कि एनडीए भारत की राजनीतिक व्यवस्था में एक जैविक गठबंधन है और अटल बिहारी वाजपेयी, प्रकाश सिंह बादल, बालासाहेब ठाकरे जैसे महान नेताओं ने... जिन्होंने बीज बोया, आज भारत के लोगों ने एनडीए के भरोसे को सींचा और उस बीज को फलदायी बना दिया है। हम सभी के पास ऐसे महान नेताओं की विरासत है और हमें इस पर गर्व है। पिछले 10 वर्षों में हमने एनडीए की उसी विरासत, उन्हीं मूल्यों को लेकर आगे बढ़ने का और देश को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है...
Jun 07, 2024  13:44

PM Modi के संसदीय समिति का नेता चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

प्रधानमंत्री मोदी को आज एनडीए संसदीय समिति का नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने संसद के बाहर जश्न मनाया और पटाखे फोड़े।
Jun 07, 2024  13:43

एनडीए को मिला सेवा करने का मौका, पीएम मोदी ने कहा

एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, '...हमारे देश में 10 राज्य ऐसे हैं जहां हमारे आदिवासी भाइयों की संख्या निर्णायक रूप से अधिक है, एनडीए इन 10 राज्यों में से 7 में सेवा कर रहा है...चाहे वह गोवा हो या पूर्वोत्तर, जहां ईसाइयों की संख्या निर्णायक रूप से अधिक है, एनडीए को उन राज्यों में भी सेवा करने का अवसर मिला है...'
Jun 07, 2024  13:41

पीएम मोदी ने संसदीय दल की बैठक में खुद को बताया भाग्यशाली

एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि सभी ने सर्वसम्मति से मुझे एनडीए का नेता चुना है। आप सभी ने मुझे एक नई जिम्मेदारी दी है और मैं आपका बहुत आभारी हूं... जब मैं 2019 में इस सदन में बोल रहा था, तो आप सभी ने मुझे नेता के रूप में चुना था, तब मैंने एक बात पर जोर दिया था, वह है विश्वास। आज जब आप मुझे यह भूमिका दे रहे हैं, तो इसका मतलब है कि हमारे बीच विश्वास का पुल मजबूत है। यह रिश्ता विश्वास की मजबूत नींव पर है और यही सबसे बड़ी पूंजी है...'
Jun 07, 2024  12:59

अनुप्रिया पटेल ने नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया

एनडीए संसदीय दल की बैठक में अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
Jun 07, 2024  12:58

एनडीए बैठक के बाद राष्ट्रपति को समर्थन पत्र सौंपा जाएगा

एनडीए संसदीय बैठक के बाद एनडीए नेता राष्ट्रपति भवन जाएंगे और राष्ट्रपति को अपना समर्थन पत्र सौंपेंगे।
Jun 07, 2024  12:57

जीतन राम मांझी ने नरेंद्र मोदी के नाम का समर्थन किया

एनडीए संसदीय दल की बैठक में, हम (एस) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
Jun 07, 2024  12:57

संसद सदन के बाहर म्यूजिकल बैंड बजाया जा रहा

संसद के बाहर म्यूजिकल बैंड बज रहा है। संसद में एनडीए संसदीय दल की बैठक चल रही है, जिसमें नवनिर्वाचित सांसद और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं।

 

Jun 07, 2024  12:56

चिराग पासवान ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया

एनडीए संसदीय दल की बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता, भाजपा और एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
Jun 07, 2024  12:55

एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया

एनडीए संसदीय दल की बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया
Jun 07, 2024  12:42

एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा नरेंद्र मोदी के पास विजन और जोश है

एनडीए संसदीय दल की बैठक में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, 'नरेंद्र मोदी के पास एक विजन और जोश है, उनका क्रियान्वयन बहुत बढ़िया है। वह अपनी सभी नीतियों को सच्ची भावना से क्रियान्वित कर रहे हैं...आज भारत के पास सही नेता है - वह नरेंद्र मोदी हैं। यह भारत के लिए एक बहुत अच्छा अवसर है, अगर आप अभी चूक गए, तो हम हमेशा के लिए चूक जाएंगे...'
Jun 07, 2024  12:40

NDA के संसदीय दल के नेता के रूप में मोदी के नाम के प्रस्ताव का सभी नेता कर रहे अनुमोदन

NDA के संसदीय दल के नेता के रूप में मोदी के नाम के प्रस्ताव का सभी नेता कर रहे अनुमोदन 
Jun 07, 2024  12:39

अमित शाह ने नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने के प्रस्ताव पर कहा, ये 140 करोड़ लोगों का प्रस्ताव है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'यह प्रस्ताव केवल यहां बैठे लोगों की इच्छा नहीं है। यह देश के 140 करोड़ लोगों का प्रस्ताव है... यह देश की आवाज है कि पीएम मोदी अगले 5 साल तक देश का नेतृत्व करें...'
Jun 07, 2024  12:37

नितिन गडकरी ने नरेंद्र मोदी को लोकसभा का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया

एनडीए संसदीय दल की बैठक में भाजपा सांसद नितिन गडकरी ने नरेन्द्र मोदी को लोकसभा का नेता, भाजपा और एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
Jun 07, 2024  12:35

पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे अच्छे काम होते रहेंगे, सांसद अपराजिता सारंगी

भुवनेश्वर से निर्वाचित भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, '...एक बार फिर भुवनेश्वर संसदीय क्षेत्र के लोगों ने मुझे उनके लिए काम करने का मौका दिया है...प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और भी अच्छे काम होंगे।'
Jun 07, 2024  12:34

राजनाथ सिंह ने कहा, गठबंधन मजबूरी नहीं प्रतिबद्धता है

दिल्ली: भाजपा सांसद राजनाथ सिंह ने कहा, '...हम भाग्यशाली हैं कि हमें मोदी जी जैसा संवेदनशील प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है...मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि यह गठबंधन हमारे लिए मजबूरी नहीं बल्कि प्रतिबद्धता है।'
Jun 07, 2024  12:33

राजनाथ सिंह के प्रस्ताव का अमिथ शाह ने किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'मैं लोकसभा चुनाव में दोबारा जीत के लिए सभी को बधाई देता हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा के नेता, भाजपा और एनडीए संसदीय दल के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा है। मैं इसका तहे दिल से समर्थन करता हूं...'

 

Jun 07, 2024  12:29

राजनाथ सिंह ने भाजपा संसदीय दल के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा

भाजपा सांसद राजनाथ सिंह ने भाजपा संसदीय दल के नेता, एनडीए संसदीय दल के नेता और लोकसभा के नेता के रूप में नरेन्द्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा।
Jun 07, 2024  12:29

संसदीय दल की बैठक में पहुंचे नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एनडीए संसदीय दल की बैठक में एनडीए नेताओं ने स्वागत किया।
Jun 07, 2024  12:28

एनडीए संसदीय दल की बैठक में जेपी नड्डा ने कहा- विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे है

एनडीए संसदीय दल की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि एनडीए को लोकसभा चुनाव में बहुमत मिले और ओडिशा में भी हमारी सरकार बने। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आंध्र प्रदेश में भी एनडीए की सरकार बनी है। अरुणाचल प्रदेश में भी हमने तीसरी बार अपनी सरकार बनाई है। सिक्किम में भी एनडीए की सरकार बनी है...हमें याद है कि 10 साल पहले एक उदासीन भारत था, भारत के बारे में कहा जाता था कि यहां कुछ नहीं बदलने वाला है और आज 10 साल बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में वही भारत आकांक्षी भारत बन गया है और विकसित भारत के संकल्प के साथ चल पड़ा है...'
Jun 07, 2024  12:26

एनडीए संसदीय दल की बैठक में जेपी नड्डा ने कहा- इतिहास रच रहा है

एनडीए संसदीय दल की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'हम प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई देते हैं, जिन्होंने अपना हर पल राष्ट्र की सेवा में लगाया। यही कारण है कि भारत आज इतिहास रच रहा है और एनडीए लगातार तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार बना रहा है।'
Jun 07, 2024  12:18

एनडीए संसदीय समिति बैठक से पहले कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलते राजनाथ सिंह

लखनऊ से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद राजनाथ सिंह एनडीए संसदीय समिति की बैठक से पहले संसद के सेंट्रल हॉल में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साईं, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का स्वागत करते हुए।
Jun 07, 2024  12:13

पुरानी संसद में लगे मोदी मोदी के नारे

संविधान सदन (पुरानी संसद) में एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान एनडीए के नवनिर्वाचित सांसद, मुख्यमंत्री और अन्य नेता 'मोदी-मोदी' के नारे लगाते हुए।
Jun 07, 2024  12:04

तीसरी बार पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी, ये खुशी की बात- एकनाथ शिंदे ने कहा

एनडीए संसदीय बैठक के लिए संसद पहुंचने पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा, 'यह खुशी की बात है कि पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनेंगे। यह शिवसेना के लिए खुशी की बात है क्योंकि शिवसेना और भाजपा की विचारधारा एक ही है... एनडीए के सभी गठबंधन दलों ने उन्हें अपना नेता चुना है और आज की बैठक उनके नेतृत्व में है...'

 

Jun 07, 2024  12:02

संसद पहुंच कर कंगना ने कहा, सबका साथ और सबका विकास बीजेपी का एजेंडा है

दिल्ली: एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए संसद भवन पहुंचीं बीजेपी की नवनिर्वाचित सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा, 'सबका साथ और सबका विकास बीजेपी का एजेंडा है और हम भी उसी पर चलेंगे।'

 

Jun 07, 2024  12:00

रेल मंत्रालय मिलने पर जानें जेडीयू प्रभारी ने दिया क्या बयान

यह पूछे जाने पर कि क्या नए मंत्रिमंडल में रेल मंत्रालय का प्रभार जेडी(यू) को दिया जाना चाहिए, बिहार के शिवहर से जेडी(यू) की निर्वाचित सांसद लवली आनंद ने कहा, 'हां, निश्चित रूप से दिया जाना चाहिए, ऐसा हमेशा होता रहा है। बिहार को विशेष दर्जा भी मिलना चाहिए।'
Jun 07, 2024  11:56

नवनिर्वाचित सांसद सर्बानंद सोनोवाल एनडीए बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे

दिल्ली: डिब्रूगढ़ से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद सर्बानंद सोनोवाल एनडीए संसदीय समिति की बैठक के लिए संसद पहुंचे। 
Jun 07, 2024  11:56

तीसरी बार मोदी सरकार आ रही है, ये खुशी की बात है- हेमा मालिनी

दिल्ली: एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए पहुंचीं भाजपा सांसद हेमा मालिनी। उन्होंने कहा हम बहुत खुश हैं। यह बहुत खुशी की बात है। हम भी तीसरी बार आ रहे हैं और मोदी सरकार भी तीसरी बार आ रही है।
Jun 07, 2024  11:53

पुरानी संसद में अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा मौजूद रहे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य एनडीए नेता एनडीए सांसदों की बैठक से पहले संविधान सदन (पुरानी संसद) में मौजूद रहे। 

Jun 07, 2024  11:51

आने वाले समय में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे- अनुराग ठाकुर

हमीरपुर से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद अनुराग ठाकुर कहते हैं, 'मैं हमीरपुर के मतदाताओं का आभारी हूं...पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा-एनडीए की सरकार बनने जा रही है....हम आने वाले समय में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे...एनडीए के सहयोगी दल पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को आगे ले जाएंगे...'
Jun 07, 2024  11:47

अजित पवार एनडीए संसदीय दल की बैठक में लेंगे हिस्सा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार एनडीए संसदीय दल की बैठक के लिए पहुंचे।
Jun 07, 2024  11:47

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने नरेंद्र मोदी को दी बधाई

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, 'पीएम मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। मैं गोवा की जनता की ओर से उन्हें बधाई देता हूं।'
Jun 07, 2024  11:44

बिहार: सीएम नीतीश कुमार के घर पहुंचे BJP लीडर संजय जायसवाल

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पहुंचे BJP लीडर संजय जायसवाल
Jun 07, 2024  10:39

शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे कई खास महमान

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट से जुड़े मजदूरों और ट्रांसजेंडर्स सहित कई लोगों को विशेष आमंत्रण दिया गया है।
Jun 07, 2024  10:39

नरेंद्र मोदी द्वारा शपथ ग्रहण को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन ले सकते हैं शपथ

नरेंद्र मोदी द्वारा शपथ ग्रहण समारोह पहले आठ जून को आयोजित किया जाना था। अब माना जा रहा है कि ये आयोजन नौ जून को हो सकता है।
Jun 07, 2024  10:37

चिराग पासवान LJP संसदीय दल के नेता चुने गए

चिराग पासवान LJP संसदीय दल के नेता चुने गए है।
Jun 06, 2024  17:45

JDU की नज़र केंद्र में ‘‘तीन’’ मंत्रालयों पर, राज्य को विशेष दर्जा देने की भी मांग

केंद्र में अगली सरकार के गठन के लिए भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगियों पर काफी हद तक निर्भर रहने के बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) केंद्रीय मंत्रिमंडल में ‘‘सम्मानजनक’’ प्रतिनिधित्व दिए जाने की उम्मीद कर रही है।
Jun 06, 2024  17:35

कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर मारा गया थप्पड़

कंगना रनौत का आरोप है कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF सुरक्षा अधिकारी ने उन्हें थप्पड़ मारा: सूत्र
Jun 06, 2024  17:30

आरक्षण खत्म करने का झूठ बोलने के कारण हरियाणा में जीती कांग्रेस : नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस हरियाणा में पांच सीट जीतने में सफल रही क्योंकि वह यह झूठ फैलाने में कामयाब रही कि अगर भाजपा केंद्र की सत्ता में आती है तो आरक्षण और संविधान को खत्म कर देगी।
Jun 06, 2024  16:53

मोदी को नेता चुनने के लिए शुक्रवार को हो सकती है NDA संसदीय दल की बैठक

नरेन्द्र मोदी को नेता चुनने के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक होने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि मोदी के राजग संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद तेदेपा अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू और जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नीतीश कुमार जैसे गठबंधन के वरिष्ठ सदस्य राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और उन्हें समर्थन देने वाले सांसदों की सूची सौंपेंगे।
Jun 06, 2024  16:37

असम में सर्वाधिक और बिहार में सबसे कम मतदान हुआ- चुनाव आयोग

असम में सबसे ज़्यादा 81.56 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार में सबसे कम 56.19 प्रतिशत मतदान हुआ: चुनाव आयोग

प्रमुख खबरें

Assam CM Himanta का बयान, PM Modi के रहते हमारी जीत को कोई दीवार रोक नहीं सकती

Horoscope 15 February 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आखिर सेवा तीर्थ से उपजते सियासी सवालों के जवाब कब तक मिलेंगे?

Amit Shah का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- व्यापार समझौतों पर फैला रहे हैं भ्रम