राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने जताई चिंता, बोले- देश को बंगाल में हिंसक चुनाव होने की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2021

पुरुलिया। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को दावा किया कि पूरे देश को राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में खून-खराबा और हिंसा होने की आशंका है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से निष्पक्षता बनाए रखने को कहा। धनखड़ ने कहा कि यदि लोक सेवक राजनीतिक काम में शामिल हो जाएं तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था को बड़ा झटका होगा और कानून के शासन के लिए इससे बड़ी कोई चुनौती हो नहीं सकती है। 

इसे भी पढ़ें: शुभेन्दु अधिकारी का ऐलान, भाई समेत कई TMC कार्यकर्ता होंगे बीजेपी में शामिल 

राज्यपाल ने बुधवार को आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं हो पाएंगे और लोग बिना डर के अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राज्यपाल को हटाने का आग्रह किया और दावा किया है कि वह असंवैधानिक तरीके से काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर