देश चिकित्सकों की कमी का सामना कर रहा, मेडिकल सीटें बर्बाद नहीं होनी चाहिए : उच्चतम न्यायालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2024

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि ऐसे समय में जब देश डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा है, ‘‘कीमती’’ मेडिकल सीटें बर्बाद नहीं होनी चाहिए। न्यायालय ने प्राधिकारियों को निर्देश दिया कि वे रिक्त सीटों को भरने के लिए नये सिरे से काउंसलिंग आयोजित करें।

पीठ ने आदेश दिया, ‘‘विशिष्ट तथ्यों और परिस्थितियों तथा इस बात पर ध्यान रखते हुए कि देश डॉक्टरों की भारी कमी से जूझ रहा है, बहुमूल्य मेडिकल सीटें व्यर्थ नहीं जानी चाहिए, हम अंतिम अवसर के रूप में अवधि बढ़ाने के लिए इच्छुक हैं।’’

शीर्ष अदालत ने यह आदेश उन याचिकाओं पर विचार करते हुए दिया, जिनमें दाखिला देने वाले प्राधिकारियों को पांच दौर की काउंसलिंग के बाद भी खाली बची सीटों के लिए काउंसलिंग का एक विशेष दौर आयोजित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है।

प्रमुख खबरें

UP Encounter: केशव मौर्य बोले, SP ने अपराधियों को पाला, योगी सरकार में अब हो रहा न्याय

Testicular Cancer: 15 से 40 वर्ष के पुरुषों में बढ़ रहा Testicular Cancer का खतरा, भूलकर भी न करें इन लक्षणों को Ignore

CPI के D Raja ने Amit Shah को लिखा पत्र, UP में कार्यकर्ताओं को नज़रबंद करने का लगाया आरोप

नेपाल में बाढ़ के फर्जी वीडियो पर कार्रवाई, 72 सोशल मीडिया यूजर को हटाने का निर्देश