अगले सात वर्षों में देश के बिजली क्षेत्र में 500 अरब डॉलर के निवेश की संभावना: Power Secretary

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2026

भारत में अगले सात साल के दौरान उत्पादन, पारेषण और भंडारण सहित बिजली क्षेत्र में कुल 500 अरब डॉलर (लगभग 45 लाख करोड़ रुपये) के निवेश की संभावना है। केंद्रीय बिजली सचिव पंकज अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने भारत को एक उच्च विकास वाला बाजार बताते हुए कहा कि अगले सात वर्षों में बिजली उत्पादन, पारेषण, ऊर्जा भंडारण और वितरण में निवेश की काफी क्षमता है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बिजली क्षेत्र की वैश्विक प्रदर्शनी और सम्मेलन भारत इलेक्ट्रिसिटी’ शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन 19 से 22 मार्च तक नयी दिल्ली के यशोभूमि में किया जाएगा।

केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की और शिखर सम्मेलन से संबंधित ब्रोशर और टीजर फिल्म भी जारी की। इस अवसर पर बिजली मंत्री ने कहा कि भारत को अब बिजली क्षेत्र में नयी प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि भारत ने 2024 में 250 गीगावाट की उच्चतम मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया है। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार जल्द ही बिजली संशोधन विधेयक 2026 पेश करने वाली है।

प्रमुख खबरें

Teej 2026: अखंड सौभाग्य और सुयोग्य वर के लिए 14 सितंबर को रखा जा रहा Hartalika Teej का निर्जला व्रत

Archery World Cup Final: धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, मेक्सिको में जीता ऐतिहासिक Gold Medal

तकनीक में दक्षता जरूरी, AI की समझ न रखने वाले समाज को हथियार बना सकती हैं विदेशी ताकतें: Anwar Ibrahim

Narendra Modi के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से भारत बना वैश्विक आर्थिक शक्ति: Amit Shah