चुनाव के बाद देश की जनता नरेंद्र मोदी को बना देगी बेरोजगार: गौरव गोगोई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2019

बोकाखाट। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2014 के आम चुनाव में 'चायवाले' थे और इस समय 'चौकीदार' बन बैठे हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद देश उन्हें 'बेरोजगार' बना देगा। कालियाबोर लोकसभा सीट से इस बार भी चुनाव लड़ रहे गोगोई बुधवार को ऊपरी असम के शहर बोकाखाट में रैली को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ उनके पिता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।

गोगोई ने कहा कि नरेन्द्र मोदी पिछले चुनाव में 'चायवाला' थे। इस चुनाव में वह 'चौकीदार' हैं। लेकिन चुनाव के बाद देश के लोग उन्हें 'बेरोजगार' बना देंगे। उन्होंने कहा कि मोदी को तब बेरोजगार युवाओं की पीड़ा समझ आएगी।

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!