किसानों का देशव्यापी बंद, सिंघु बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

By अभिनय आकाश | Dec 08, 2020

कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात है। किसान यूनियनों ने आज कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का आवाह्न किया है। कृषि कानूनों के खिलाफ आज 13वें दिन भी किसान प्रदर्शनकारी सिंघु बॉर्डर पर डटे हुए हैं। दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे 24 पर दिल्ली की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर बंद कर दिया गया है। पुलिस ने लोगों को दिल्ली आने के लिए नोएडा लिंक रोड से परहेज करने और डीएनडी का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। गृह मंत्रायल ने भारत बंद को लेकर एडवाइजरी जारी कर सभी राज्यो को कानून व्यवस्था सुनिशिचत करने की बात कही है। गृह मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि राज्य सरकार सुनिश्चित करे कि कहीं भी अप्रिय घटना न होने पाए। प्रदर्शन के मद्देनजर सिंघु बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं। उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट है।

इसे भी पढ़ें: केवल मोदी सरकार का विरोध करने के लिए बंद का समर्थन कर रहे हैं विपक्षी दल : फडणवीस

पश्चिम बंगाल में लेफ्ट पार्टियों ने कोलकाता के जादवपुर में किसानों के भारत बंद के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के बुराड़ी के निरंकारी समागम ग्राउंड में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज सुबह अरदास की।

आंध्र प्रदेश में कृषि कानूनों के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में विशाखापट्टनम में लेफ्ट पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

पंजाब के अमृतसर में भारत बंद के समर्थन में दुकानें बंद दिखीं। किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी के महासचिव ने बताया, "दुकानें लगभग बंद हैं, इमरजेंसी सेवा बहाल है। लोग अपने मन से शटर बंद कर रहे हैं।"

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AI Impact Summit | प्रधानमंत्री मोदी के ‘मानव-केंद्रित एआई’ दृष्टिकोण पर आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ

Venezuela में ऐतिहासिक बदलाव! राष्ट्रपति Delcy Rodriguez ने ‘आम माफी’ विधेयक को दी मंजूरी; राजनीतिक कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ

Donald Trump का ये नया आदेश पूरी दुनिया में ला सकते हैं भूचाल! जानें अब क्या करने वाले हैं अमेरिका के राष्ट्रपति

AI Impact Summit | Shashi Tharoor ने एआई शिखर सम्मेलन की सराहना की, बड़े आयोजनों में छोटी-मोटी गड़बड़ियों को सामान्य बताया