शादी समारोह से लौट रहे परिवार की सड़क हादसे में मौत, कार में ही जिंदा जले 5 सदस्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 22, 2022

राजनंदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनादगांव जिले में शुक्रवार को एक पुलिया की रेलिंग से टकराने के बाद एक कार में आग लगने से एक व्यापारी, उसकी पत्नी और उनकी तीन बेटियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक दंपति और उनका परिवार जिले के खैरागढ़ कस्बे के मूल निवासी हैं। हादसे के समय वे पड़ोसी बालोद जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव के पास देर रात करीब दो बजे हुई।

प्रमुख खबरें

Iran से बवाल के बीच बड़ी बैठक, सऊदी के साथ डोभाल ने की सीक्रेट मीटिंग

Monsoon में क्यों उठती है Romance की तलब? क्यों जरूरत से ज्यादा याद आता है पार्टनर?

जांच समिति के सुझाव (व्यंग्य)

अब दीवार पर नहीं लटकेगा काला टीवी, Smart Mirror TV बना रहा है घरों को स्मार्ट और स्टाइलिश