असम के होटल में फर्जी पहचान पत्र दिखाकर रह रहा ‘युगल’ गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2022

तिनसुकिया (असम)। असम के तिनसुकिया जिले के एक होटल में कथित तौर पर फर्जी पहचानपत्र के साथ विवाहित जोड़े के रूप में रह रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि दोनों एक महीने से अधिक समय से होटल में रह रहे थे। अधिकारी ने कहा कि पुलिस भारत विरोधी किसी भी संगठन से दोनों के संभावित संबंधों की जांच कर रही है। तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) देबोजीत देउरी ने कहा कि गिरफ्तार जोड़े में से पुरुष कर्नाटक का निवासी है और महिला जम्मू कश्मीर की निवासी है।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में जनवरी 2020 से अगस्त 2022 के बीच 27 नक्सली मारे गए, 1131 गिरफ्तार

दोनों 16 अगस्त से यहां एक होटल में विवाहित जोड़े के रूप में रह रहे थे, हालांकि उनकी वैवाहिक स्थिति के बारे में संदेह है। देउरी ने कहा, ‘‘उन्होंने होटल में रहने के लिए फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल किया था। सेना को उन पर संदेह था और जब फर्जी कार्ड का मामला सामने आया तो सेना के जवानों ने तिनसुकिया सदर पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।’’ देउरी ने कहा कि प्राथमिकी के आधार पर उन्हें बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा में तदर्थ नियुक्तियों को रद्द करने के निर्णय का स्वागत किया

एसपी ने कहा कि उनके खिलाफ मुख्य आरोप फर्जी पहचान पत्र के इस्तेमाल का है, हालांकि उनके आईएसआई या जिहादियों से संबंध होने की भी संभावना की भी जांच की जा रही है। देउरी ने यह भी कहा कि दोनों आरोपी पुलिस जांच के दौरान अपने बयान बदल रहे हैं और उनके बयानों की पुष्टि की जा रही है। एसपी ने कहा, ‘‘हमें उनके बयानों को सत्यापित करने में कुछ समय लगेगा। लेकिन जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Bihar: पुलिस हिरासत में मौत को लेकर थाने में आगजनी के आरोप में 19 गिरफ्तार

Gaza में संघर्ष पर नयी योजना पर कार्य नहीं किया गया तो पद छोड़ दूंगा : गैंट्ज

कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद तलाश अभियान प्रारंभ

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई