उत्तर प्रदेश के हरदोई में प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2025

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक युवा लड़के-लड़की ने अलग-अलग समय कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, अशरफ टोला इलाके की निवासी 18 वर्षीय लड़की शिवानी ने पहले जहर खाया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसकी मौत की खबर सुनकर, मढ़िया गांव के निवासी 21 वर्षीय प्रेमी अनूप कुमार ने पास के एक बाग में जहर खा लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों एक ही समुदाय के थे और लंबे समय से दोनों का प्रेम-प्रसंग था। उनके परिवार एक-दूसरे से मुश्किल से सात किलोमीटर की दूरी पर रहते थे। अधिकारियों ने बताया कि लड़की पहले लड़के के गांव में अपने नाना-नानी के घर रहती थी, वहां पढ़ाई करने के बाद वह दो साल पहले बेनीगंज आ गई थी। क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजित चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवानी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है।

इसके तुरंत बाद, पुलिस को बताया गया कि अनूप कुमार ने भी जहर खा लिया है। चौहान ने कहा, तलाशी ली गई और अनूप का शव पास के एक बाग में मिला। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में पता चलता है कि दोनों के काफी समय से संबंध थे। कानूनी कार्यवाही जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Ramadan 2026 Start Date: Oman का बड़ा ऐलान; रमजान की तारीख का ऐलान, इस दिन से शुरू होगा पाक महीना

T20 World Cup: ICC की बड़ी पहल, Colombo में BCCI-BCB के बीच खत्म होगी डेढ़ साल की तल्खी?

एयर इंडिया विमान दुर्घटना में स्पष्ट कॉकपिट ऑडियो, पायलट का लगभग निश्चित रूप से जानबूझकर किया गया कृत्य: इतालवी समाचार रिपोर्ट के माध्यम से नए दावे सामने आए

US पुलिस की लापरवाही की बड़ी कीमत, Jaahnavi Kandula के परिवार से 29 Million Dollar का Settlement