उत्तर प्रदेश में युगल ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई, युवक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2025

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दो बच्चों के पिता और एक युवती ने अदालत में विवाह के बाद गांव से निष्कासन के फरमान से आहत होकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रोहित कुमार यादव की शादी निशा देवी से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। रोहित और काजल करीब एक साल से एक दूसरे से संपर्क में थे और शादी करना चाहते थे। शनिवार को रोहित और काजल दोनों घर से निकल गए थे।

कुमार ने बताया कि दोनों की अलग जाति और रोहित के पहले से शादीशुदा होने को लेकर उसकी पत्नी निशा देवी ने एक शिकायती पत्र भी उप जिलाधिकारी अरुण गिरी को सोमवार को दिया था।

उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले घर से निकले रोहित और काजल ने सोमवार को अदालत में विवाह कर लिया और मंगलवार देर शाम सोनहर महुवा पट्टी स्थित घर पहुंचे जहां दोनों को देख उनके परिजनों ने उन्हें अपनाने से इनकार कर दिया और तुरंत गांव छोड़कर जाने को कहा। इसके बाद दोनों वहां से निकल गए और ट्रेन के सामने कूद गए।

प्रमुख खबरें

Bollywood Wrap Up | Ramayana Teaser को देखकर फैंस हुए खुश लेकिन विवाद को मिली हवा, मामला लीगल है 2 की स्ट्रीमिंग शुरू

फुलेरा में फिर गूँजेगी सचिव जी की आवाज़! Panchayat Season 5 की शूटिंग शुरू, सेट से वायरल हुईं पहली तस्वीरें

नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी में लय हासिल करने के लिए खास व्यक्ति को दिया श्रेय, कहा- पहचान बाद में बताउंगा

मॉस्को में तय होगा खाड़ी युद्ध का भविष्य, पुतिन का मास्टरस्ट्रोक