By अनन्या मिश्रा | Nov 09, 2026
शादी हर किसी की जिंदगी के खास पलों में शामिल होती है। आजकल इस खूबसूरत सफर की शुरूआत को यादगार बनाने के लिए कपल्स प्री-वेडिंग शूट कराना पसंद कराते हैं। खूबसूरत लोकेशन, रोमांटिक पोज और शानदार आउटफिट के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें जिदंगीभर की खूबसूरत यादें बन जाती हैं। यही कारण है कि प्री-वेडिंग शूट के लिए सही जगह चुनना काफी जरूरी है। इसके लिए कई कपल्स विदेश जाने का सपना देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां के नजारे किसी विदेशी डेस्टिनेशन से कम नहीं लगते हैं।
कहीं-कहीं पर बर्फ से ढके पहाड़, तो कहीं नीली खूबसूरत झीलें, सुनहरे रेगिस्तान और शाही महल जैसी शानदार और खूबसूरत जगहों पर जाकर आप अपनी पसंद का रॉयल, रोमांटिक या नेचर थीम वाला फोटोशूट करा सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको भारत की 7 ऐसी शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप फिल्मी सीन की तरह प्री वेडिंग शूट करवा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत के 3 ऐतिहासिक स्थल UNESCO World Heritage Tentative सूची में होंगे शामिल
लोकेशन चुनने से पहले यात्रा का खर्च, मौसम, फोटोग्राफर की फीस और शूटिंग की अनुमति के बारे में जानकारी ले लें। फेमस पर्यटन स्थलों पर पहले से बुकिंग की जरूरत हो सकती है। आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब से जगह चुनें। जिससे कि तस्वीरें भी खूबसूरत हों और आपका अनुभव भी यादगार बने।
कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। यहां की हरी-भरी वादियां, झीलें, पहाड़ और खूबसूरत बगीचे प्री-वेडिंग शूट के लिए शानदार बैकग्राउंड देते हैं। श्रीनगर की डल झील, गुलमर्ग और मुगल गार्डन की खूबसूरती तस्वीरों को खास बना सकती है। अगर आपको भी नेचर और रोमांस भरी तस्वीरें पसंद हैं, तो कश्मीर एक बेहतर ऑप्शन है।
राजस्थान का उदयपुर अपने ऐतिहासिक महलों, झीलों और शाही वास्तुकला के लिए फेमस है। यहां पर पिछोला झील और शहर के खूबसूरत महलों के आसपास शानदार तस्वीरें खिंचवाई जा सकती हैं। रॉयल आउटफिट और पारंपरिक लुक के साथ यहां पर प्री वेडिंग शूट किसी राजसी कहानी जैसा एहसास देता है। कुछ निजी और ऐतिहासिक स्थलों पर शूट के लिए अनुमति जरूरी हो सकती है।
अगर आप अलग और आकर्षक जगह जाना चाहते हैं, तो आप जैसलमेर की सुनहरी रेत आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। यहां के सैम सैंड ड्यून्स, हवेलियां और सुनहरे किले तस्वीर को खास लुक देते हैं। सूर्यास्त के समय रेगिस्तान में शूट करान से तस्वीरों में खूबसूरत सुनहरी रोशनी मिल सकती है।
नीला समुद्र, साफ पानी और सफेद रेत अंडमान को बेहद शानदार डेस्टिनेशन बनाते हैं। हैवलॉक द्वीप को स्वराज द्वीप भी कहा जाता है। समुद्र किनारे फोटोशूट के लिए फेमस ऑप्शन है। बीच थीम और हल्के रंगों के आउटफिट के साथ यहां बेहद खूबसूरत तस्वीरें मिल सकती हैं। शूट से पहले स्थानीय नियमों और मौसम की जानकारी जरूर लें।
मेघालय की हरी-भरी पहाड़ियां, झरने और बादलों से ढकी वादियां प्री-वेडिंग शूट को बेहद खूबसूरत बना सकते हैं। चेरापूंजी और आसपास के प्राकृतिक नजारों को पसंद करने वाले कपल्स के लिए अच्छा ऑप्शन है। बारिश के मौसम में यहां की खूबसूरती दो गुनी हो जाती है।
केरल के शांत बैकवॉटर, हरे-भरे प्राकृतिक नजारे और नारियल के पेड़ रोमांटिक फोटोशूट के लिए शानदार माहौल बनाते हैं। खासकर एल्लेप्पी और कुमारकोम में पानी के किनारे या हाउसबोट के आसपास खूबसूरत तस्वीरें ले सकती हैं। शूट के दौरान नाव संचालक और संबंधित स्थल की अनुमति लेना जरूरी है।
उत्तराखंड का ऋषिकेश उन कपल्स के लिए अच्छा ऑप्शन है। जिनको पहाड़ों और नदी के किनारे तस्वीरें पसंद हैं, उनके लिए यह जगह परफेक्ट है। गंगा के सुंदर नजारे और हरियाली तस्वीरों को प्राकृतिक लुक देती है। हालांकि नदी के किनारे शूट के लिए सेफ जगह चुनना और स्थानीय नियमों का पालन करना जरूरी है।