विनोद राय और डायना एडुल्जी के बीच नोंकझोंक से नाराज है न्यायालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2019

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के प्रशासकों की समिति के मुखिया विनोद दाय और इसकी सदस्य डायना एडुल्जी के बीच बीसीसीआई से जुड़े कतिपय मुद्दों पर सार्वजिनक रूप से नोंकझोंक पर बृहस्पतिवार को नाराजगी व्यक्त की और कहा कि वे अपने मतभेदों को सार्वजनिक नहीं करें। न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए एम सप्रे की पीठ ने कहा कि वह प्रशासकों की समिति में तीन और सदसय नियुक्त करेगी और इस बारे में चैंबर में आदेश पारित किया जायेगा।

इससे पहले, प्रशासकों की समिति में चार सदसय थे और इतिहासकार रामचंद्र गुहा तथा बैंकर बिक्रम लिमये के त्यागपत्र के बाद इसमें दो सदस्य ही रह गये हैं। पीठ ने कहा कि हमने समाचार पत्र में खबर पढ़ी हैं कि प्रशासक समिति के सदसयों के बीच कुछ तकरार चल रही है। उनसे कहिए कि वे अपने मतभेद सार्वजनिक नहीं करें। पीठ ने कहा कि वह बीसीसीआई से संबंधित मुद्दों के बारे में थोड़ा बहुत जानती है।

प्रमुख खबरें

AIIMS Nagpur में जूनियर डॉक्टर पर हमले के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

आप हाफ़िज़ सईद पर मुक़दमा कब चलाएंगे? संयुक्त राष्ट्र में शहबाज़ शरीफ़ पर दागे गए तीखे सवाल, पाकिस्तान के PM ने साधी चुप्पी

UNGA में बोले Benjamin Netanyahu, New York के मेयर जोहरान ममदानी यहूदियों को खतरे में डाल रहे