अदालत ने हत्या मामले में दोषी व्यक्ति की मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2025

 कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ठगी से जुड़े हत्या के एक मामले में दोषी व्यक्ति की मौत की सजा को कम करके बिना किसी छूट के 40 साल तक के कारावास में बदल दिया।

अगस्त 2023 में बीरभूम जिले के रामपुरहाट सत्र न्यायालय ने दास को बलात्कार, हत्या और सबूतों को गायब करने का दोषी पाया था। निचली अदालत ने उसे 17 मई 2020 को दो महिलाओं की हत्या करने के लिए मौत की सजा, बेटी से बलात्कार के लिए आजीवन कारावास और सबूतों को गायब करने के लिए सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी।

हालांकि, उच्च न्यायालय ने उसे बलात्कार के मामले में दोषी नहीं पाया जिसके लिए निचली अदालत ने उसे दोषी ठहराया था। न्यायमूर्ति देबांगसु बसाक और न्यायमूर्ति मोहम्मद शब्बार रशीदी की खंडपीठ ने 18 सितंबर को अपने फैसले में हत्या और साक्ष्यों को गायब करने के लिए दास की दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए मृत्युदंड की सजा को बिना किसी छूट के 40 वर्ष के आजीवन कारावास में बदल दिया।

न्यायालय ने कहा कि यद्यपि यह एक जघन्य अपराध था लेकिन यह दुर्लभतम श्रेणी में नहीं आता और राज्य सरकार यह सिद्ध नहीं कर सकी कि दोषी में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है। अदालत ने कहा, हम इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे कि मृत्युदंड के अलावा कोई भी सजा अपर्याप्त होगी। ऐसी सजा की गुंजाइश पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान

MEA का बड़ा ऐलान: Passport सिर्फ Travel Document, नागरिकता का पक्का सबूत नहीं