राफेल मामले में न्यायालय का फैसला प्रक्रियागत: अरुण जेटली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2019

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि राफेल मामले में पुनर्विचार के लिये लीक दस्तावेजों को आधार बनाने की अनुमति देने का निर्णय पूरी तरह से प्रक्रियागत विषय है। जेटली ने अपने ट्वीट में कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक :कैग: पहले ही सौदे को सही ठहरा चुकी है और उच्चतम अदालत के पहले के फैसले पर समीक्षा याचिका लंबित है।

इसे भी पढ़ें: मोदी को डर है कि राफेल घोटाले की जांच में जेल नहीं चले जाएं: राहुल गांधी

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और दावा किया है कि  राफेल की चोरी  का सच सामने आ गया है और चौकीदार को सजा जरूर मिलेगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि राफेल सौदा मामले में याचिकाकर्ता राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित आंतरिक गोपनीय मंत्रणा के अंश चुनकर अधूरी तस्वीर पेश करने के इरादे से कुछ दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहे है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह