HC ने दिल्ली सरकार को दिए भविष्य में कोरोना संकट से लड़ने के सुझाव, तीसरी लहर का खतरा बरकरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने ऑक्सीजन और सिलेंडर की कीमत तय करने से लेकर भविष्य में कोविड-19 मरीजों के इलाज में इस्तेमाल दवाओं की किसी भी कमी से निपटने की योजना को लेकर कई सुझाव दिए हैं। न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति रेखा पल्ली की पीठ ने ये निर्देश न्याय मित्र और वरिष्ठ अधिवक्ता राजशेखर राव द्वारा पेश रिपोर्ट में रेखांकित कमियों के आधार पर दिए। रिपोर्ट का अववलोकन करने के बाद पीठ ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि कि वह सुनिश्चित करे कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) के जरिये ऑक्सीजन और सिलेंडर की कीमत तय हो। दिल्ली सरकार ने कहा कि वह सभी पक्षों के साथ बैठक कर फैसला लेगी।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 10 हजार प्रतिदिन के नीचे आया कोरोना संक्रमण

अदालत ने दिल्ली सरकार को निर्देश दिया कि वह एंबुलेंस और सेवा प्रदाताओं की सूची शुल्क के साथ वेबसाइट पर डाले। एंबुलेंस तथा ऑक्सीजन ले जा रहे रहे कुछ वाहनों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं भरने के मामले में अदालत ने कहा कि आवश्यक सेवाओं के लिए ईंधन देने से इनकार नहीं किया जा सकता और उसने दिल्ली सरकार को इस संबंध में भी स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 17 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 17 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Khuzdar में Shafiq Mengal के ठिकाने पर BLA का हमला, हथियार और सैन्य उपकरण किए ज़ब्त

THE VVAAN Official Trailer | Sidharth Malhotra और Tamannaah Bhatia की फैंटेसी कहानी, वर्जित जंगल और आस्था की अलौकिक दास्तान

Pakistan में PIMS-Media Town रूट पर E-bus सेवा में भारी भीड़, 30 मिनट के अंतराल से यात्री परेशान