अदालत ने 11 ऑनलाइन विक्रेताओं को ट्रेडमार्क उल्लंघन नहीं करने का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2025

दिल्ली उच्च न्यायालय ने चिकनन्यूट्रिक्स ट्रेडमार्क या उससे भ्रामक रूप से मिलते-जुलते चिन्ह का इस्तेमाल करके उत्पादों को बेचने से 11 ऑनलाइन कंपनियों और विक्रेताओं को प्रतिबंधित कर दिया है।

फुललाइफ के अधिवक्ता सुमित नागपाल ने कहा कि ई-कॉमर्स मंच मीशो ने 11 विक्रेताओं को उल्लंघनकारी उत्पादों की निरंतर लिस्टिंग की अनुमति दी थी। शनिवार को उपलब्ध कराए गए 25 सितंबर के आदेश में उच्च न्यायालय ने एक अंतरिम आदेश में 11 विक्रेताओं या उनके प्रतिनिधियों को वादी (फुललाइफ) के पंजीकृत ट्रेडमार्क चिकनन्यूट्रिक्स या भ्रामक रूप से मिलते-जुलते चिह्न का उपयोग करके उत्पादों के निर्माण, बिक्री, विज्ञापन या प्रचार से रोक दिया।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार