Haldiram की बड़ी लापरवाही! Faridabad में Expired मिठाई बेचने पर Consumer Court ने ठोका जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2026

एक उपभोक्ता अदालत ने खाद्य कंपनी हल्दीराम मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड को एक्सपायर्ड (इस्तेमाल की मियाद समाप्त हो चुकी) मिठाई बेचने के मामले में एक ग्राहक को हर्जाने के रूप में 20,000 रुपये से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया है। फरीदाबाद के उपभोक्ता मंच ने कहा कि कंपनी ‘सेवा में कमी और अनुचित व्यापार व्यवहार’ की दोषी है। यह घटना पिछले साल 21 दिसंबर की है, जब फरीदाबाद निवासी निमिष अग्रवाल मिठाई खरीदने के लिए सेक्टर 16 स्थित हल्दीराम के आउटलेट पर गए थे।

अग्रवाल ने सेक्टर 12 स्थित जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि उन्हें बेची गई मिठाई 12 दिसंबर, 2025 को बनी थी और उसकी समाप्ति तिथि 19 दिसंबर, 2025 थी। इसका अर्थ है कि मिठाई उन्हें समय सीमा खत्म होने के दो दिन बाद दी गई थी। सुनवाई के दौरान हल्दीराम ने तर्क दिया कि उनके यहां गुणवत्ता नियंत्रण बहुत सख्त है और वे सभी नियमों का पालन करते हैं। हालांकि, आयोग ने शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत फोटोग्राफ, वीडियो और फटे हुए डिब्बों के सबूतों के आधार पर कंपनी के दावे को खारिज कर दिया।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Pinaky Balhara ने कुराश के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक पक्का

फगवाड़ा में LPU छात्रों के प्रदर्शन के बाद NH 44 पर 15 घंटे बाद यातायात बहाल

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष Volleyball टीम का दबदबा, हांगकांग को 3-0 से हराया

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके