अदालत ने नीट के अंको में हेरफेर करने की कोशिश को लेकर गिरफ्तार दो व्यक्तियों को जमानत दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2025

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के अंकों में कथित तौर पर हेराफेर करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किये गए दो व्यक्तियों को मुंबई की एक अदालत ने जमानत दे दी।

एजेंसी के मुताबिक, वे दावा करते थे कि वे अंकों में हेरफेर कर सकते हैं और इसके लिए प्रति उम्मीदवार 90 लाख रुपये वसूल रहे थे। विशेष सीबीआई न्यायाधीश वी.पी देसाई ने 21 जून के अपने आदेश में उल्लेख किया कि सीबीआई ने अनुरोध किया था कि दोनों को जमानत नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि तीन अन्य को अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है। इस आदेश का विवरण सोमवार को उपलब्ध हुआ।

अदालत ने कहा कि जांच अधिकारी के अनुसार, एक आरोपी राजीव सिन्हा संभवतः देश छोड़कर भाग गया है, जबकि दो अन्य बिहार में हैं और उनका पता नहीं चल पाया है।

अदालत ने कहा, आज भी जांच अधिकारी के पास यह बताने के लिए कोई ठोस जानकारी नहीं है कि आरोपी को कब गिरफ्तार किया जाएगा। सिर्फ इसलिए कि अन्य आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है, जमानत खारिज करने का आधार नहीं हो सकता।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला: भारी विरोध के बाद परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द, CM विजय ने पोंगल पर दिया 3 मुफ़्त LPG सिलेंडर का तोहफ़ा!

Bank Strike: 11 सितंबर को देश भर में बैंक हड़ताल का ऐलान, UFBU ने दी चेतावनी

Prabhasakshi NewsRoom: इमरान खान को लेकर पूरी दुनिया का क्रिकेट जगत एकजुट, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने शहबाज शरीफ को लिखा पत्र

DYFI कार्यकर्ताओं ने Palakkad DRM ऑफिस में घुसकर किया प्रदर्शन, विभाजन प्रस्ताव का विरोध