निर्भया के गुनहगारों के डेथ वारंट पर फैसला टला, अब 7 जनवरी को कोर्ट करेगा सुनवाई

By रेनू तिवारी | Dec 18, 2019

भारत की सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के सामुहिक बलात्कार और हत्या केस में दोषी अक्षय ठाकुर की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है और दोषी अक्षय ठाकुर की फांसी की सजा को बरकरार रखा है। सुप्रीम कोर्ट के बाद अब इस मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होनी थी जिसे कोर्ट ने 7 जनवरी तक टाल दिया है। निर्भया के दोषियों की फांसी का डेथ वॉरेंट पर फैलसा अब 7 जनवरी को लिया जाएगा। ऐसे में दोषियों को अब 20 दिन को मोहलत और मिल गई है।

इसे भी पढ़ें: निर्भया के दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, फांसी की सजा बरकरार

क्या होता है डेथ वारंट?

कानूनी भाषा में दंड प्रक्रिया संहिता-1973 के अंदर 56 फार्म होते हैं। इस सभी 56 फार्म के 42 नंबर फार्म को डेथ वारंट कहा जाता है। इस फार्म पर वारंट ऑफ एक्जेक्यूशन ऑफ अ सेंटेंस ऑफ डेथ’ लिखा होता है। जब इसे कोर्ट की तरफ से जारी कर दिया जाता है तभी किसी भी अपराधी को फांसी की सजा दी जाती है। निर्भया मामले में भी सारी सुनवाई और जांच पूरी हो चुकी है और इस लिए आखिर में डेथ वारंट के लिए ये मामला दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पहुंचा है। इस दौरान अगर आरोपी अपनी मौत की सजा की माफी के लिए अर्जी राष्ट्रपति के पास भेजता है और राष्ट्रपति के तरफ से भी इसे खारिज कर दिया जाता है तो कोर्ट आरोपियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर देती हैं। डेथ वारंट जारी होने के बाद आरोपी को सजा दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: निर्भया के दोषी को सुन रहा है कोर्ट... 1 बजे फांसी की पुनर्विचार याचिका पर सुनाएगा फैसला

निर्भया केस में जेल प्रशासन का कहना है कि दोषी मुकेश दया याचिका नहीं देना चाहता है। इसके अलावा दोषी विनय अपनी दया याचिका वापस ले चुका है और आज आरोपी अक्षय ठाकुर की सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका भी खारिज कर दी है अब मामला कोर्ट के सामने है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police का सख्त एक्शन: CJP Protest से पहले 500 हिरासत में, राजधानी में CAPF की तैनाती

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है