Lakhimpur Kheri violence: आशीष मिश्रा की जमानत याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार को न्यायालय का नोटिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2022

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने लखीमपुर खीरी हिंसा से जुड़े एक मामले में आशीष मिश्रा द्वारा दायर जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा। आशीष मिश्रा केन्द्रीय मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ के पुत्र हैं और लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे के विरोध में किसानों के प्रदर्शन के दौरान तीन अक्टूबर, 2021 को हुई इस हिंसा में आठ लोगों की मौत हुई थी। 

इसे भी पढ़ें: आयरलैंड में पैदाइश, लड़ी कॉरपोरेट बोर्डरूम की सबसे बड़ी लड़ाई, टाटा से भिड़ने वाले साइरस मिस्त्री से जुड़ी ये बातें जानते हैं आप?

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने 26 जुलाई को मिश्रा की जमानत यात्रिका खारिज कर दी थी। उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली उनकी अर्जी पर न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति एम. एम. सुन्दरेश की पीठ सुनवाई कर रही थी। उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई की तारीख 26 सितंबर तय की।

प्रमुख खबरें

Muscle Pain Relief: मांसपेशियों के Muscle Pain से राहत पाने के लिए अपनाएं सिकाई और हल्दी दूध के नुस्खे

TCS का दावा: अमेरिका में आईटी कंपनियों को देश के आधार पर नहीं बनाया जा रहा निशाना

BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक से दूर रहेंगे Bangladesh के गृह मंत्री

अभिषेक शर्मा के तूफानी खेल के सामने हमारा प्लान बी भी नाकाम रहा: शमर स्प्रिंगर