न्यायालय ने केवल नोटबंदी के कानूनी, तकनीकी पहलुओं पर ध्यान दिया : केरल के वित्त मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2023

तिरुवनंतपुरम। केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने सोमवार को कहा कि केंद्र के 2016 के 1,000 रुपये और 500 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने के फैसले को बरकरार रखने वाले उच्चतम न्यायालय के निर्णय में केवल इसके कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर गौर किया गया। मंत्री ने कहा कि व्यावहारिक रूप से केंद्र सरकार के फैसले का आर्थिक और सामाजिक प्रभाव बहुत गंभीर तथा विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए हानिकारक था। उन्होंने कहा, “इसने कुछ समय के लिए अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों को बर्बाद कर दिया।”

इसे भी पढ़ें: न्यायालय ने नोटबंदी की प्रक्रिया पर फैसला सुनाया, परिणाम और प्रभाव पर नहीं: कांग्रेस

उन्होंने आगे कहा कि फैसला सुनाने वाली संवैधानिक पीठ के न्यायाधीशों के विचारों में भी अंतर था क्योंकि उनमें से एक ने कहा था कि नोटबंदी को कानून के जरिए किया जाना चाहिए था। मंत्री ने कहा कि केंद्र ने 2016 में काले धन और आतंकवादी गतिविधियों में इसके इस्तेमाल के मुद्दे को हल करने के लिए दो नोटों को बंद करने का फैसला लिया था। उन्होंने तर्क दिया, “हालांकि, उन दो मूल्यवर्ग में जारी की गई 99 प्रतिशत मुद्रा आरबीआई के पास वापस आ गई। इसलिए, केंद्र सरकार जो हासिल करना चाहती थी वह कभी नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला