अदालत ने नाना पाटेकर के खिलाफ तनुश्री दत्ता के आरोपों पर संज्ञान लेने से इनकार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2025

मुंबई की एक अदालत ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ उनकी सह-कलाकार तनुश्री दत्ता द्वारा 2018 में लगाए गए आरोपों पर संज्ञान लेने से शुक्रवार को इनकार कर दिया। उन्होंने ये आरोप मीटू अंदोलन के दौरान लगाए थे।

अदालत ने कहा कि यह शिकायत समय सीमा के बाद दायर की गई थी और तनुश्री ने उस देरी का कोई कारण नहीं बताया था। उस वर्ष अक्टूबर में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में दत्ता ने पाटेकर और तीन अन्य पर वर्ष 2008 में फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर एक गाने की शूटिंग के दौरान उनके साथ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

पुलिस ने 2019 में मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष अपनी अंतिम रिपोर्ट दायर की थी, जिसमें कहा गया कि उसकी जांच में किसी भी आरोपी के खिलाफ कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा कि जांच में प्राथमिकी झूठी पाई गई।

प्रमुख खबरें

KTR ने तेलंगाना में Congress और BJP पर साधा निशाना, केंद्रीय नेतृत्व के प्रति समर्पण पर उठाए सवाल

Black Sea में 3 वाणिज्यिक जहाजों पर Drone Attack, रोमानिया ने जताई सुरक्षा पर चिंता

Chhath Puja: दिल्ली में श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य, सोमवार सुबह 4:30 बजे से चलेगी Metro

Somalia में भारत ने शुरू की FOC बैठक, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग मजबूत करने पर सहमति