Sonakshi Sinha Morphed Photo: नियमों की अनदेखी पर Court ने आरोपी को किया रिहा

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 15, 2026

टेक्नोलॉजी की बात करें तो आज के समय में AI अपना पैर पसार चुका है। एआई के आने से हर एक काम आसान हो चुका है। हालांकि, हर तकनीकी का कोई न कोई नुकसान जरुर होता है। ऐसे ही फिल्म जगत के लिए एआई से बनीं हुई मॉर्फ्ड तस्वीरें सेलिब्रेटीज के लिए ठीक नहीं है।

कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की मॉर्फ्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। इस मामले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, दिल्ली गिरफ्तार किए गए आरोपी आर्यन दीपक जैन को मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने रिहा करने का आदेश दिया है।

कोर्ट में आरोपी की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए कहा कि पुलिस ने उसे दिल्ली से मुंबई लाने के दौरान जरुरी कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया। असल में सोनाक्षी सिन्हा की शिकायत के बाद मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस मामले में केस दर्ज किया था।

पुलिस ने मांगी थी कस्टडी

इस शनिवार को पुलिस ने करीब सुबह 10:11 बजे दिल्ली के शाहदरा इलाके के जगतपुरी पुलिस स्टेशन से आर्यन दीपक जैन को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे मुंबई बांद्रा कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

बता दें कि, पुलिस ने आरोपी की तीन दिन की कस्टडी मांगी थी, जिससे यह पता चले कि एक्ट्रेस की मार्फ्ड न्यूड तस्वीर तैयार करने के लिए किस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व माध्यम का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

कोर्ट ने क्यों किया रिहा

लेकिन, मजिस्ट्रेट ने पुलिस की मांग को खारिज करते हुए आरोपी को रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि पुलिस आरोपी को दिल्ली से मुंबई लाने से पहले वहां के नजदीकी मसिजस्ट्रेट के सामने पेश करने में नाकाम रही। कोर्ट के अनुसार, पुलिस ने सीधे आरोपी को बांद्रा कोर्ट में पेश कर दिया, जबकि इसके लिए जरुरी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए था।

सुनवाई के समय आरोपी वकील अमन शाही, प्रशांत त्रिवेदी और आदित्य जैन ने पुलिस की कस्टडी की मांग का विरोध किया है।  बचाव पक्ष ने दलील दी कि पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले जरूरी नोटिस नहीं दिए और न ही आरोपी को गिरफ्तारी की वजह बताई। वकीलों का कहना था कि आरोपी को दिल्ली की सीमा से बाहर ले जाकर फ्लाइट के जरिए मुंबई लाया गया, लेकिन स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया गया।

वहीं, बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता के प्रभावशाली होने के कारण पुलिस ने जल्दबाजी में कार्रवाई की है। आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उसने कोई अपराध नहीं किया और मामले में लगाई गई धाराएं भी प्रथम दृष्टया लागू नहीं होती।

कोर्ट ने यह भी कहा कि सिर्फ आगे की जांच की जरुरत होने से किसी व्यक्ति को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं रख सकते हैं। इसके लिए कानून में तय सुरक्षा नियमों का पालन करना काफी जरुरी है। इन आधारों पर कोर्ट ने आरोपी आर्यन दीपक जैन को रिहा करने का आदेश दिया।

प्रमुख खबरें

क्राइस्टचर्च में New Zealand ने भारतीय Football टीम को मैत्री मैच में 3-0 से हराया

बिना आईडी देखे नाबालिग को दिया कमरा, फिर हुई दरिंदगी! प्रशासन ने अब होमस्टे पर जड़ा ताला

Bay of Bengal में गहराया दबाव, 17 नवंबर तक भीषण Cyclone बनने की चेतावनी

New Zealand के खिलाफ पांचवें वनडे में 209 रन पर सिमटी Team India