केरल: मानव बलि मामले में कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 12 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

By अभिनय आकाश | Oct 13, 2022

एर्नाकुलम प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने केरल 'मानव बलि मामले' के तीनों आरोपियों को 24 अक्टूबर तक 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 11 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद कल कोर्ट ने  तीनों आरोपियों को तीन हफ्ते की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब एर्नाकुलम न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपी भगवल सिंह, उसकी पत्नी लैला और मोहम्मद शफी को 24 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस रिमांड रिपोर्ट के अनुसार, भगवल सिंह और लैला की पति-पत्नी की जोड़ी ने "मुख्य आरोपी" मोहम्मद शफी के साथ मिलकर अपराध की पूरी साजिश रची है। 

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार