आतंकी संबंधों के आरोप में अदालत ने इंजीनियर को 28 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2025

पुणे की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को सॉफ्टवेयर इंजीनियर जुबैर हंगरगेकर को 28 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसे महाराष्ट्र एटीएस ने अलकायदा और अल कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट जैसे प्रतिबंधित संगठनों के साथ कथित संबंधों के साथ-साथ कट्टरपंथी गतिविधियों में संदिग्ध संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था।

हालांकि फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड में सेव किए गए इन नंबरों पर कोई कॉल नहीं दिखाई दे रही थी।’’ अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि हंगरगेकर से नंबरों (जिनमें से एक पाकिस्तान का नंबर था) के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन उसने दावा किया कि वह उससे संबंधित कुछ भी याद नहीं कर पा रहा है।

एजेंसी ने अदालत से कहा कि अभियोजन पक्ष ने तर्क दिया कि सेव किए गए संपर्क नंबरों की जानकारी निकालना और आरोपी के फ़ोन से प्राप्त डेटा का विश्लेषण करना बेहद ज़रूरी है।

इसने कहा कि लेकिन चूँकि इस प्रक्रिया में अतिरिक्त समय लगेगा, इसलिए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाना चाहिए। इसने कहा कि एटीएस ज़रूरत पड़ने पर शेष 11 दिन की पुलिस हिरासत माँगने का अधिकार सुरक्षित रखती है।

प्रमुख खबरें

40 के बाद बढ़ रहा है Weight? Gym नहीं, ये 3 Home Workout हैं रामबाण इलाज

France पहुंचे PM Modi, G7 Summit में वैश्विक चुनौतियों पर दुनिया को दिखाएंगे रास्ता

Money Laundering पर ED का बड़ा एक्शन, Delhi-Goa समेत 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

Hormuz में ईरान का माइन गेम, US Peace Deal के बावजूद Global Oil Supply पर मंडराया संकट