अदालत ने पीएफआई के पांच सदस्यों को महाराष्ट्र एटीएस की हिरासत में भेजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2022

मुंबई की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पांच सदस्यों को 26 सितंबर तक के लिए महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की हिरासत में भेज दिया। इन सभी पर समुदायों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने वाली गैरकानूनी गतिविधियों और ‘देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने’ में शामिल होने का आरोप है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की अगुवाई में कई एजेंसी द्वारा चलाये गए देशव्यापी अभियान के तहत एटीएस ने बृहस्पतिवार को राज्य के विभिन्न स्थानों से पीएफआई के कुल 20 सदस्यों को गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में एटीएस की टीम ने मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, औरंगाबाद, पुणे, कोल्हापुर, बीड, परभणी, नांदेड़, मालेगांव (नासिक जिले में) और जलगांव में छापेमारी की। आतंकवाद रोधी एजेंसी ने मुंबई, नासिक, औरंगाबाद और नांदेड़ में भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए, 121 ए और 120 बी और कड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के प्रावधान के तहत मामले दर्ज किए हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर