अदालत ने राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव पर रोक लगाई, वैभव गहलोत लड़ रहे हैं चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2022

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के चुनाव कराने पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत आरसीए के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। न्यायाधीश महेंद्र गोयल ने मामले की सुनवाई करते हुए चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी और आरसीए के चुनाव अधिकारी राम लुभाया, राजस्थान सरकार के प्रमुख सचिव (खेल) और सहकारिता पंजीयक को एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के लिए नोटिस जारी किया। इस मामले में अब 11 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

इसे भी पढ़ें: गहलोत की एंट्री के साथ ही पायलट समर्थकों ने AICC कार्यालय के बाहर की नारेबाजी, कहा- भारत का भविष्य युवाओं के हाथ में है

जिला क्रिकेट संघों की ओर से पेश हुए वकील ने तर्क दिया कि राम लुभाया अधिकारी के रूप में राजस्थान सरकारमें सक्रिय थे और तत्कालीन मुख्यमंत्री के अधीन काम कर रहे थे, जिनके बेटे वैभव गहलोत न केवल आरसीए के निवर्तमान अध्यक्ष हैं, बल्कि फिर से उसी पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है