कोविड-19 : कर्मचारी की मृत्यु होने पर परिवार के सदस्य को नौकरी देगी एअर इंडिया की अनुषंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2020

मुंबई। एअर इंडिया का जमीनी काम संभालने वाली (ग्राउंड हैंडलिंग) अनुषंगी कंपनी एअर इंडिया एयरपोर्ट सर्विस लिमिटेड (एआईएएसएल) कोरोना वायरस संक्रमण के चलते किसी कर्मचारी की मौत पर उसके परिवार के सदस्य को नौकरी देगी। कंपनी ने एक नोटिस जारी कर यह जानकारी दी। कंपनी के महाप्रबंधक (कार्मिक) ने छह जून को यह आदेश जारी किया। इसी दिन एअर इंडिया के 58 वर्षीय एक पायलट की कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु हो गयी। यह पायलट अप्रैल में ही सेवानिवृत्त हुआ था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर