दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ कर 1893 हुए, अब तक 43 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 186 नये मामले सामने आने के साथ यहां कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़ कर 1900 के करीब पहुंच गई। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ही कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले तीन दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में मामूली कमी आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर शाम को जारी बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में 186 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 1893 हो गये। साथ ही, एक संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़ कर 43 हो गई। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow