इस कारण Infosys अमेरिका से अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों को ला रही है वापस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2020

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस ने कोविड- 19 महामारी और लॉकडाउन के कारण अमेरिका में फंसे अपने 200 से अधिक कर्मचारियां और उनके परिवारों को चार्टर्ड विमान से भारत वापस लाने की व्यवस्था की।कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी इन लोगों को अमेरिका के सान फ्रांसिस्को से एक विशेष उड़न के जरिये वापस लाने की व्यवस्था की और यह उड़ान सोमवार प्रात: बेंगलूरू पहुंच गई। इन्फोसिस के सहायक उपाध्यक्ष - खुदरा कारोबार, सीपीजी और लाजिस्टिक्स समीर गोसवी ने लिंकडिन पोस्ट में कहा है, ‘‘इन्फोसिस के विशेष विमान ने सान फ्रांसिस्को से कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों और उनके परिवारों को लेकर बेंगलूरू लाने के लिये कल राहत उड़ान भरी।’’

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत