सोमवार को हटा दिया जाएगा कर्फ्यू, कम हुए कनाडा में कोरोना के मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2022

मोंट्रियल (कनाडा)। कनाडा में क्यूबेक के प्रीमियर ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड​-19 के कारण दिसंबर में प्रांत में लगाए गए कर्फ्यू को सोमवार को हटा दिया जाएगा। क्यूबेक के प्रीमियर फ्रेंकोइस लेगौल्ट ने कहा कि आदेश को समाप्त किया जा सकता है, क्योंकि स्वास्थ्य अधिकारियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अस्पतालों में भर्ती होने वाले कोविड-19 के मरीजों की संख्या कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के नए प्रतिबंधों के बाद उत्तर कोरिया ने ‘‘कड़ी’’ कारवाई की चेतावनी दी

क्यूबेक में 31 दिसंबर को रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू की घोषणा की गई थी। लेगौल्ट ने कहा, ‘‘ हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है।’’ क्यूबेक में बृहस्पतिवार को संक्रमण से 45 और लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, कोविड-19 के 117 और मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

प्रमुख खबरें

Punjab PCS Exam में गड़बड़ी के आरोपों पर High Court सख्त, 751 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू रुका

राजस्थान ACB ने IAS Shikhar Agrawal और निजी कंपनी निदेशकों पर दर्ज की FIR

New Zealand में भारतीय Armed Forces की हॉकी टीम ने मेजबान रक्षा बल को 4-1 से हराया

Trump, Putin और शी जिनपिंग की त्रिपक्षीय बैठक, APEC Summit में परमाणु निरस्त्रीकरण पर चर्चा