विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर को किया आगाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2020

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को आगाह किया कि कोविड-19 महामारी स्पष्ट तौर पर तेज गति से फैल रही है। हालांकि, संगठन ने कहा कि प्रकोप के इस रूख को बदलना संभव है।

संगठन के प्रमुख टेड्रॉसगेब्रयासस ने पत्रकारों से कहा, महामारी तेज हो रही है। उन्होंने कहा, पहले मामले से 100,000 मामले तक पहुंचने में 11 दिन लगे, दूसरे 100,000 मामले पहुंचने में भी 11 दिन लगे और तीसरे 100,000 मामले सिर्फ चार दिनों में सामने आए। लेकिन उन्होंने कहा, हम असहाय नहीं हैं। हम इस महामारी पर जीत हासिल कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा